Betul Weather News: पिछले वर्ष हो चुका था औसत बारिश का कोटा पूरा, जाने इस वर्ष अब तक बैतूल में कितनी हुई बारिश
Betul Weather News: Average rainfall quota was completed last year, know how much rain has been received in Betul so far this year
Betul Weather News: बैतूल इस वर्ष मानसून देरी से आया और बारिश भी रिमझिम हो रही है। अभी भी कई जलस्त्रोत भरे नहीं है। पांच दिन के अंतराल के बाद शनिवार दोपहर को जिला मुख्यालय सहित अन्य क्षेत्रों में बारिश हुई। अगले चौबीस घंटे के दौरान जिले के कुछ क्षेत्रों में तेज तो कही मध्यम बारिश होने की संभावना बनी है।
7 अगस्त से मौसम खुला हुआ था। शनिवार सुबह हल्की धूप खिली रही, दोपहर को अचानक मौसम का मिजाज बदल गया और बारिश होना शुरू हो गई। करीब पंद्रह से बीस मिनट तक बारिश होते रही। बारिश से मौसम में ठंडक घुल गई है। भू अभिलेख कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार इस वर्ष अब तक जिले में औसत बारिश महज 25 इंच ही हो पाई है। जबकि पिछले वर्ष औसत बारिश का कोटा पूरा हो गया था। कई जलाशय लबालब भर गए थे। इस वर्ष मानसून के आने में भी देरी हुई। मानसून आने के बाद रिमझिम बारिश होते रही। बारिश बहुत कम हुई, जिससे औसत बारिश का कोटा अभी तक पूरा नहीं हो सका। इसी रफ्तार से बारिश होते रही तो औसत बारिश पूरी होने की संभावना कम लग रही है। औसत बारिश पूरी नहीं हुई तो किसानों को रबी फसल की सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी नहीं मिल पाएगा। किसान भी चिंतित नजर आ रहे हैं। गत वर्ष जिले के छह ब्लॉकों में औसत बारिश का कोटा पूरा हो गया था, जबकि इस वर्ष जिले के एक भी ब्लाक में औसत बारिश पूरी नहीं हो पाई है।
बैतूल में बारिश का एलो अलर्ट
मौसम विभाग भोपाल ने जारी कि गई एडवाइजरी में बैतूल समेत छिंदवाड़ा, झाबुआ, धार, रायसेन, बड़वानी जिले में बारिश का एलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग की जानकारी के अनुसार अगले चौबीस घंटे के दौरान इन जिलों में गरज चमक के साथ कहीं तेज जो कही मध्यम बारिश होने की संभावना है। 12 से 14 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती है।
ब्लॉक कुल बारिश
बैतूल ५६९.४
घोड़ाडोंगरी ४९८
चिचोली ५९४.४
शाहपुर ४६९.६
मुलताई ६१८.६
पट्टन ६७२.२
आमला ५६४.०
भैंसदेही ९५५.०
आठनेर ३३६.९
भीमपुर १०६२.२



