Betul Weather News: बैतूल में पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष 17 इंच बारिश कम, जाने इस वर्ष कितनी इंच हो चुकी बारिश

Betul Weather News: 17 inches less rain than last year in Betul, know how many inches of rain this year

Betul Weather News: पिछले 2 दिनों से बारिश में ब्रेक लगा हुआ है। जब से मानसून ने दस्तक दी सबसे बारिश का दौर जारी था, लेकिन पर्याप्त मात्रा में बारिश नहीं हो पाई है। अभी भी कई जलाशय खाली पड़े हुए हैं। भू अभिलेख कार्यालय से प्राप्त जानकारी के मुताबिक जिले में इस वर्ष 634.0 मिली मीटर यानी 25 इंच बारिश हुई है। जबकि पिछले वर्ष 2022 में अब तक जिले में 1066.5 मिमी यानी 42 इंच बारिश हो चुकी थी। बारिश कम होने के कारण किसान भी चिंतित है। जलाशय में पर्याप्त पानी नहीं पहुंचा तो किसानों को सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी उपलब्ध नहीं हो पाएगा। 
पिछले वर्ष चार ब्लॉक में हो गई थी औसत
जानकारी के मुताबिक पिछले वर्ष 2022 में घोड़ाडोंगरी, चिचोली, शाहपुर और भीमपुर में औसत बारिश का आंकड़ा पूरा हो गया था। इस वर्ष अब तक एक भी ब्लॉक में औसत बारिश पूरी नहीं हो पाई जिससे बारिश का अंदाजा लगाया जा सकता है। इस वर्ष मानसून ने देरी से दस्तक दी और जब दस्तक दी तो रिमझिम बारिश होते रही। पिछले दो दिनों से बारिश थमी हुई है। किसान खेती के कामकाज में जुट गए है। 
बैतूल में फिर बारिश के आसार
मौसम विभाग विभाग के मुताबिक अगले 24 घंटे के दौरान बैतूल जिले में कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना बनी हुई है। आसमान में बादल छाए रहेंगे। बारिश के दौरान बिजली भी कड़क सकती है। मौसम विभाग द्वारा एडवाइजरी तो जारी की जाती लेकिन कई बार एडवाइजरी सटीक साबित नहीं हुई है। 

Related Articles

Back to top button