Betul crime news: जादू टोने के साथ में की थी कुल्हाड़ी से वृद्ध की हत्या, एक आरोपी गिरफ्तार

Betul crime news: Old man was murdered with an ax in witchcraft, one accused arrested

Betul crime news: बैतूल जिले के झल्लार थाना पुलिस ने एक अंधे कत्ल की गुत्थी को सुलझा लिया है। जादू टोने के साथ में वृद्ध की कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी थी। पुलिस ने हत्या करने वाले एक आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
झल्लार थाना प्रभारी अनुराग प्रकाश ने बताया कि थाना 3  अगस्त को सूचनाकर्ता लीला बाई पति सुनील धोतरे जाति लौहार उम्र 60 वर्ष निवासी गौलागोंदी ने अपने पति सुनील धोतरे के बकरी चराने जाने के बाद वापस नही आने पर गुमशुदगी दर्ज की थी।  जांच में गुम इंसान का संदिग्ध रुप से गायब होना पाया गया।  तत्काल झल्लार पुलिस टीम मौके पर पहुंची एवं गुम इंसान की तलाश सतत् रूप से की गई। तलाशी के दौरान जंगल की पगडंडी रास्ते पर खून के निशान दिखाई देने पर खून के निशानों को देखते हुये ताप्ती नदी तक खून के निशान मिलने पर गुम इंसान के साथ प्रथम दृष्टया कोई गंभीर घटना घटित होना प्रतीत हुआ।  पुलिस अधीक्षक  निर्देशानुसार हेतु गुम इंसान की तलाश पुलिस टीम एवं SDRF टीम के द्वारा ग्राम गौलागोंदी के जंगल एवं ताप्ती नदी मे सघनता से निरन्तर की गई।  संदेही भगी उर्फ राजेन्द्र पांसे घटन दिनांक से फरार था। जिसकी तलाश हेतु एक अलग पुलिस टीम बनाकर संदेही की तलाश शुरू कर दी। 
5 अगस्त को करीबन 08 किमी दूर ग्राम कास्या भुरू के कोठी ढोह ताप्ती नदी मे गुम इंसान सुनील धोतरे का शव मिलने पर मौके पर मृतक के लड़के ईमरत धोतरे के द्वारा रिपोर्ट करने पर मर्ग कायम कर मृतक सुनील धोतरे के शव की पंचनामा कार्यवाही कर पी.एम. कराया गया। मृतक के परिजनो के कथनो के आधार पर संदेही भंगी उर्फ राजेन्द्र पासे की सतत तलाश की जा रही थी, जो ग्राम गौलागोंदी के अपने खेत मे छुपा मिला जिससे हिकमतअमली एवं सख्ती से पूछताछ करने पर संदेही भंगी उर्फ राजेन्द्र द्वारा जुर्म स्वीकार कर बताया कि 2 अगस्त  को मेरे द्वारा सुनील धोतरे की कुल्हाडी से मारकर हत्या कर  नाबालिग के साथ शव को जंगल के रास्ते ले जाकर ताप्ती नदी के बहते पानी मे फेकना  बताया गया।  आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त कुल्हाडी जप्त की गई है। आरोपीगण भंगी उर्फ राजेन्द्र एवं नाबालिग के द्वारा प्रथम दृष्टया हत्या कर शव को छुपाने की नियत से नदी मे फेकना पाया जाने से अपराध धारा 302,201,34 भादवि का पंजीबद्ध कर आरोपी भंगी उर्फ राजेन्द्र पिता सितोबा पांसे जाति कोरकू उम्र 38 वर्ष निवासी गौलागोंदी को गिरफ्तार किया गया है। जादू टोने के साथ में हत्या करने की बात सामने आई है।आरोपी को  न्यायालय पेश किया गया।  प्रकरण का अन्य एक आरोपी नाबालिग घटना दिनांक से फरार है जिसकी तलाश की जा रही है। अंधे हत्या का त्वरित खुलासा करने पर श्रीमान पुलिस अधिक्षक महोदय द्वारा पुलिस टीम को पुरुस्कृत करने की घोषणा की है। 
सत्य की घटना का खुलासा करने में पुलिस टीम निरीक्षक अनुराग प्रकाश, सउनि संजय कलम, सउनि दिलीप टांडेकर, प्रआर 52 विजेश रघुवंशी, – आर. 585 नितेश. आर. 534 जैसपाल, आर. 618 जगदीश, से. 279 दिलीप साठे, सै. 195 अमित सिंह की आरोपी की तलाश एवं गिरफ्तारी मे मुख्य भूमिका रही।

Related Articles

Back to top button