Betul weather news: बैतूल में लगी फिर बारिश की झड़ी, जाने अब तक कहा कितनी इंच हो चुकी है बारिश
Betul weather news: It rained again in Betul, don't know how many inches it has rained so far
Betul weather news: जिले में फिर से बारिश की झड़ी लग गई है। बुधवार रात से बारिश का दौर शुरू हुआ है। गुरुवार सुबह से रिमझिम बारिश जारी है। बुधवार रात से गुरुवार सुबह 8 बजे तक बैतूल में 23 मिमी, घोड़ाडोंगरी 3.0, चिचोली 16.0, शाहपुर 11.4, मुलताई 26.0, पट्टन 17.2, आमला 25.0, भैसदेही 19.0, आठनेर 18.2, भीमपुर में 9.0 मिमी बारिश दर्ज की है। अगले 24 घंटे के दौरान बैतूल जिले और बारिश होने की संभावना बनी है।
ब्लाक का नाम बारिश इंच में
बैतूल 21
घोड़ाडोंगरी 17
चिचोली 22
शाहपुर 16
मुलताई 23
पट्टन 25
आमला 21
भैसदेही 36
आठनेर 12
भीमपुर 40
जानकारी के अनुसार बैतूल जिले में अब तक कुल औसत बारिश का आंकड़ा 601.8 यानी 24 इंच बारिश हो चुकी है। जबकि पिछले वर्ष 2022 में अब तक 884.2 मिमी यानी 35 इंच बारिश पूरी हो गई थी।



