Aaj ka Rashifal 1 August 2023: मेष राशि वालों के लिए नौकरी में उन्नति और धन लाभ के योग बने है, जाने सभी राशियों का हाल

Aaj ka Rashifal 1 August 2023: There are chances of job progress and monetary gain for Aries people, know the condition of all zodiac signs

मेष राशि-

 नौकरी में उन्नति के योग बन रहे है। धन आसानी से मिलेगा। काम में व्यस्तता बनी रहेगी। किसी निर्धन व्यक्ति को धन का दान करे, जिससे आपका दिन बेहतर होगा।
  •  शुभ रंग पीला
वृषभ राशि
 करियर में बड़ा अवसर मिलेगा। संतान पक्ष की चिंता समाप्त होगी। पुराना फंसा हुआ धन आपको मिल सकता है। खाने पीने की वस्तु का अगर आप दान कर दें तो आपका दिन और भी ज्यादा बेहतर होगा।
  •  शुभ रंग  आसमानी
मिथुन राशि
 धन को लेकर समस्याएं हो सकती हैं। स्वास्थ्य का ध्यान बनाए रखें। संतान पक्ष पर थोड़ा सा ध्यान इस समय ज्यादा दीजिएगा। किसी निर्धन व्यक्ति को अगर गुड़ का दान कर दें तो आपका दिन कुछ हद तक बेहतर हो जाएगा ।
  • शुभ रंग  नीला
कर्क राशि
 छोटी यात्रा के योग आपके लिए बन रहे हैं। कोई शुभ सूचना इस समय आपको प्राप्त होगी। रुका हुआ तमाम काम आपका बन जाएगा। हनुमान चालीसा का अगर एक बार पाठ कर लें तो आपका दिन और भी ज्यादा बेहतर होगा
सिंह राशि
 पुरानी समस्या आपकी हल होगी। धन लाभ के योग बन रहे हैं। संतान पक्ष की उन्नति होगी। किसी निर्धन व्यक्ति को अगर धन का दान कर दें तो आपका दिन और भी ज्यादा बेहतर होगा।
  •  शुभ रंग  लाल
कन्या राशि
धन के आपके मामले हल  होंगे। संपत्ति के कार्य करने के योग बन रहे हैं। परिवार की समस्याएं हल होती जाएगी। खाने पीने की वस्तु का अगर आप दान कर दें तो आपका दिन और भी ज्यादा बेहतर होगा।
  •  शुभ रंग  क्रीम
तुला राशि
चोट- चपेट से थोड़ा बचाव करिएगा। जल्दबाजी मत करिएगा। रिश्तो में थोड़ी दिक्कत हो सकती है। जल्दबाजी में कोई भी डिसीजन मत लीजिएगा निर्णय आपका इस समय गलत हो जाएगा।  किसी निर्धन व्यक्ति को अगर गुड़ का दान कर दें तो दिन की मुश्किलें बहुत हद तक कम हो जाएंगी ।
  • शुभ रंग  हरा
वृश्चिक राशि
 धन लाभ के योग बन रहे हैं। संपत्ति का लाभ आपको हो सकता है। किसी धार्मिक कार्य में आप व्यस्त रहेंगे ऐसा लग रहा है। किसी निर्धन व्यक्ति को अगर धन का दान कर दें तो आपका दिन और भी ज्यादा बेहतर होगा।
  •  शुभ रंग  सफेद
धनु राशि
 पारिवारिक समस्याएं आपकी हल होंगी। नौकरी में आपकी तरक्की के संकेत हैं। शत्रु और विरोधी आपके समाप्त होंगे। हनुमान चालीसा का अगर एक बार आप पाठ करे तो आपका दिन और भी ज्यादा बेहतर होगा।
  •  शुभ रंग  लाल
मकर राशि
 नौकरी में उन्नति के तरक्की के योग बन रहे हैं। अचानक धन की प्राप्ति होगी। आपकी पारिवारिक समस्याएं आपकी हल हो जाएगी।  किसी निर्धन व्यक्ति को अगर धन का दान कर दें तो आपका दिन और भी ज्यादा बेहतर होगा।
  •  शुभ रंग  हरा
कुंभ राशि
 काम की अधिकता से थोड़ी परेशानी होगी। स्वास्थ्य का ध्यान आपको बनाए रखना है। रिश्तो के मामले में सावधानी बनाए रखिएगा। निर्धन व्यक्ति को अगर गुड़ का दान कर दें तो आपका दिन कुछ हद तक बेहतर होगा।
  •  शुभ रंग  गुलाबी
मीन राशि
 कोई महत्वपूर्ण अवसर आपको इस समय मिल सकता है। धन- लाभ के योग आपके लिए बन रहे हैं। पुराने मित्र के सहयोग से आपको लाभ होगा। किसी निर्धन व्यक्ति को अगर धन का दान करते तो आपका दिन और भी ज्यादा बेहतर होगा।
  •  शुभ रंग नारंगी

Related Articles

Back to top button