betul police news: युवक को घसीटकर लात घुसे चलाने वाले पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई कब? क्या कप्तान को नही दिख रहा गुनाह

betul police news: When will action be taken against the policemen who dragged and kicked the young man? Can't the captain see the crime

betul police news:  पुलिस विभाग के कप्तान से तो लोगों को बहुत उम्मीदें रहती है। जब न्याय नही मिले तो उम्मीदें टूट जाती और विश्वास कम हो जाता है। दरअसल यातयात कर्मियों ने वाहनों की जांच के समय एक युवक को बेरहमी से घसीटते हुए लात घुसे बरसाते हुए जमकर पिटाई कर दी थी। इसका वीडियो भी वायरल हो गया था।

युवक का तो पता नही कौन है पर जो भी हो पुलिस की इस बर्बरता को बर्दास्त नही किया जा सकता है। हा जहाँ तक युवक की गलतियां है तो गाड़ी जप्त कर नियमानुसार कार्रवाही कर सकते थे। पुलिस को गुंडागर्दी दिखाते हुए मारपीट करने का अधिकार नही है। यातयात पुलिस में तो इन दिनों दादागिरी चल रही है। पैसे नही दो तो पुलिस कर्मी मारपीट पर उतारू हो जाते है।

इनका कहना है….

युवक के साथ हुई मारपीट की घटना की जांच हो रही है। युवक पर मामला तो दर्ज किया है। इसमें पुलिसकर्मी भी दोषी पाए जाते हैं तो उनके खिलाफ भी एक्शन होगा

सिद्धार्थ चौधरी-  पुलिस अधीक्षक बैतूल

Related Articles

Back to top button