Aaj Ka Rashifal 28 July 2023 :मकर राशि की तरफ शनि का वक्री होना आपको प्रभावशाली बनाएगा, जाने अभी राशियों का हाल
Aaj Ka Rashifal 28 July 2023: Saturn's retrograde towards Capricorn will make you influential, know the condition of zodiac signs now
मेष राशि (Aries Horoscope Today)
सरकारी नौकरी के लिए किये गए प्रयास जो सफल नहीं हो पा रहे थे अब उनके सफल होने का समय आ गया है।सरकारी कार्यों को निपटने के लिए दिन अच्छा है। आज आप फिजूलखर्ची करने से खुद को रोकने की कोशिश करें। दिन के दूसरे हिस्से में कुछ दिलचस्प और रोमांचक काम करने के लिए बढ़िया समय है। ज़्यादा ख़र्चे की वजह से जीवनसाथी से खट-पट हो सकती है। एक तरफा प्यार आज आपके लिए हानिकरक हो सकता है।
शुभ अंक-1
शुभ रंग- लाल
वृषभ राशि (Taurus Horoscope Today)
नीच चन्द्रमा और मंगल- शुक- बुध का योग आपके चौथे भाव में बन रहा है, जो आपकी आय आमदनी में वृद्धि करेगा। आज भरपूर कॉन्फिडेंस रहेगा। साथ आप अपने शत्रुओं पर हावी रहेंगे। आपका काफी धन भी खर्च होगा। साथ ही कोई बीमारी आज आपको परेशान कर सकती है जिसकी वजह से आपको अस्पताल जाना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में आपको कुछ सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे।
शुभ अंक- 9
शुभ रंग- पीला
मिथुन राशि (Gemini Horoscope Today)
करियर में कोई बड़ी सफलता आज हाथ लगेगी। विदेश से कोई शुभ समाचार मिलेगा। प्यार में धोखा मिल सकता है। अधिक विश्वास करके न चलें। टेक्निकल फील्ड से जुड़े स्टूडेंट्स को को बहार जाके पढ़ने के लिए अवसर मिलेंगे। पारिवारिक सदस्यों के साथ सुकून भरे और शांति के पल बिताना चाहेंगे लेकिन मन अशांत रहेगा। परिवार का स्वामी छठे भाव में स्थिति ख़राब करेगा।
शुभ अंक- 2
शुभ रंग- ग्रीन
कर्क राशि (Cancer Horoscope Today)
राशि स्वामी नीच का होकर 5वें भाव में गोचर कर रहा है। पढ़ने वाले बच्चों को बहुत सतर्कता से एग्जाम देना होगा। व्यापार से आपकी कमाई बढ़ेगी।आपको अधिकारियों से मदद मिलेगी। आप किसी अन्य वर्ग की महिला से कुछ विशेष लाभों का आनंद ले सकते हैं। कार्यस्थल पर अपने साथ काम करने वाले और उच्च अधिकारियों के साथ संभलकर व्यवहार करें तभी आज आप लोकप्रियता हासिल करेंगे। आज आपको दूसरों के साथ आपका व्यवहार भाग्यशाली बना सकता है।
शुभ अंक- 1
शुभ रंग- गुलाबी
सिंह राशि (Leo Horoscope Today)
इस राशि के विद्यार्थियों के लिए आज का दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। मेहनत के बल पर उन्हें अपने करियर में सफलता हासिल होगी। अपने पिता के साथ किसी भी तरह का कुतर्क न करें उनका आदर करें। तभी आज आपका दिन सामान्य रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को नया प्रोजेक्ट मिल सकता है। आगे चलकर ये प्रोजेक्ट आपको फायदा दिलायेगा। स्वस्थ्य का ध्यान रखें।
शुभ अंक- 8
शुभ रंग- मैहरून
कन्या राशि (Virgo Horoscope Today)
नौकरी बदलने का मूड है तो संभलकर रहें।आज ऐसी कोशिश न करें, छोटी-मोटी बहस से मूड खराब होने के योग हैं। अपने मन की बात किसी से शेयर न करें। नुकसानदायक हो सकता है। अच्छे नतीजों के लिए जरूरत से ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है। नौकरी में बेकार के कामों में आप उलझ सकते हैं। साथ ही आज मन कुछ बुझा हुआ रह सकता है। मन पर नकारात्मकता का प्रभाव, चांदी धारण करकर रखें। भाग्य पूर्ण रूप से साथ देगा।
शुभ अंक- 4
शुभ रंग- ब्राउन
तुला राशि (Libra Horoscope Today)
आज इच्छाएं प्रबल रहेंगी। पढाई में ध्यान लगेगा, लेकिन मन परेशान सा चिंतित सा रहेगा। आज कार्यक्षेत्र पर किए गए प्रयास आने वाले दिनों में आपकी सफलता और प्रगति में योगदान करेंगे। साथ ही आज किये हुए कार्य भविष्य में सफलता दिलाएंगे। आज अपने पार्टनर के साथ उलझने से बचें, विवाद बड़ा रूप ले सकता है। अगर इसे इग्नोर करेंगे तो यह आपके लिए सबसे अच्छे दिनों में से एक हो सकता है।
शुभ अंक- 3
शुभ रंग- बादामी
वृश्चिक राशि (Scorpio Horoscope Today)
आज थोड़ी-सी मेहनत से ही आपको बड़ा मुनाफा मिल सकता है, इसलिए आज आपका दिन पहले की अपेक्षा बेहतर रहेगा। आप जीवनसाथी के साथ डिनर का प्लान बना सकते हैं, और आप दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ेंगी। बच्चे दोस्तों के साथ किसी पिकनिक स्पॉट पर जा सकते हैं। पूरा दिन मनोरंजन करेंगे। आज आपका पूरा ध्यान आपके पार्टनर के इर्द गिर्द रहेगा और पूरा दिन मौज मस्ती में बिताएंगे।
शुभ अंक- 1
शुभ रंग- ग्रे
धनु राशि (Sagittarius Horoscope Today)
आज राजनीति में सफलता हासिल होगी। आज अधिकारी आपकी बातों को महत्व देंगे। दिनभर व्यस्त हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में सम्मान मिलेगा। ज्यादा मेहनत करने से ही सफलता मिल पाएगी, इसलिए धैर्य के साथ काम करें। आज विद्यार्थियों का मन भटकाव संभव है। पढाई पर ध्यान दें। रुका हुआ पैसा मिल सकता है। बिजनेस अच्छा चलेगा और इनकम बढ़ने के योग हैं। आज महत्वपूर्ण लोगों से कॉन्टैक्ट के योग बन रहे हैं।
शुभ अंक- 4
शुभ रंग- केसरिया
मकर राशि (Capricorn Horoscope Today)
आपकी राशि की तरफ शनि का वक्री होना आपको प्रभावशाली और आपको तेजवान बना रही है। आप का प्रभाव हर जगह बना रहेगा। आज धन की काफी अच्छी स्थिति बन रही है। व्यावसायिक रूप से चीजें सरल रहेंगी और आपको अच्छी प्रगति प्राप्त होगी। आज आपके सहकर्मी समूह के बीच आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। आपकी आमदनी बढ़ेगी और आपको आर्थिक लाभ प्राप्त करने के नए रास्ते भी मिलेंगे। भाई-बहनों और बड़ों के साथ संबंध सौहार्दपूर्ण और प्रेमपूर्ण रहेंगे।
शुभ अंक- 9
शुभ रंग- संतरी
शुभ अंक- 7
शुभ रंग- पीला
मीन राशि (Pisces Horoscope Today) आपकी वाणी पर निरंतर राहु चल रहा है, जिसकी वजह से आपके बोल कड़वे हो रहे हैं, कंट्रोल करें। बिजनेस में फायदा कुछ कम होगा, ट्रांसफर की स्थिति बन सकती है या ऐसी कोई खबर भी आपको मिल सकती है, जिसमे परिवर्तन की संभावना होगी। नौकरी और कारोबार में पैसों का मामला उलझ सकता है। सोच समझकर फैसला लें। पति पत्नी के संबंध अच्छे व मधुर रहेंगे।
शुभ रंग- सफेद
मेष राशि (Aries Horoscope Today) 


