Betul today news: बाढ़ में बहे बैंक प्रबंधक का मिला शव, किसान अभी भी लापता

Betul today news: Dead body of bank manager found in flood, farmer still missing

Betul today news 22 jul 2023:  जिले में तेज बारिश के बाद नदी नाले उफान पर है। मुलताई क्षेत्र में नदी पार करते समय एक बैंक प्रबंधक और किसान बाढ़ में बह गया। प्रबंधक का शव मिल गया है। किसान अभी भी लापता है। एनडीआरएफ की टीम अभी भी सर्चिंग कर किसानों की खोजबीन कर रही है।
  • Betul weather news: जाने रात से आज सुबह तक बैतूल जिले में कहा कितनी हुई बारिश
जानकारी के मुताबिक
ग्राम सर्रा निवासी गुलाबराव बोरबन साईखेड़ा में सोसाइटी में प्रबंधक के पद पर पदस्थ हैं, जो सर्रा से अप डाउन करते थे। भारी बारिश हुई जिसके बाद बोरबन घर नहीं पहुंचने पर उनकी तलाश की गई, लेकिन वे नही मिले। शनिवार नदी के किनारे उनकी बाइक मिली। आशंका है कि बोरबन बाढ़ में बह गए हैं। नदी में महाजन के खेत के पास उनका शव मिला। ग्रामीणों ने बताया कि संभवत: शाम को सर्रा लौटते समय वे नदी पार करते समय बाढ़ में बह गए, जिसकी सूचना पुलिस को दे दी गई है।

इधर ग्राम सांडिया के ग्रामीणों ने बताया कि बीती रात 10 बजे ग्राम सांडिया निवासी धर्मराज पुत्र साहेबराव बर्डे (45) अपने खेत से अपना कार्य खत्म करके अपने घर की ओर आ रहा था, लेकिन ताप्ती नदी में तेज उफान होने के कारण ताप्ती नदी पुलिया के ऊपर से बह रही थी। किसान ने सोचा कि वह पुलिया पार कर लेगा, लेकिन किसान की लापरवाही के चलते किसान नदी में बहा गया। बताया जा रहा है कि किसान बहते हुए चंदोरा जलाशय पहुंच गया। ग्रामीणों द्वारा घटना की सूचना मिलते ही पुलिस को दी गई। वही मुलताई पुलिस की टीम एवं एसडीआरएफ की टीम किसान को जलाशाय में ढूंढा जा रहा है। शाम 4 बजे तक किसान का शव नही मिला तलाश जारी है।

Related Articles

Back to top button