betul crime news today: गौहत्या के फरार दोनों आरोपियों को रावनवाड़ी से किया गिरफ्तार, पूछताछ में बताया कहां भेजते थे मांस
betul crime news today: Both absconding accused of cow slaughter were arrested from Ravanwadi, during interrogation they told where they used to send meat

betul crime news today: बैतूल जिला मुख्यालय से कुछ ही दूर स्थित ग्राम रावनवाड़ी में अवैध बूचडख़ाना संचालित कर गौ हत्या करने वाले फरार दोनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। घटना के दिन से ही आरोपी फरार चल रहे थे। पुलिस की कई टीमें आरोपियों को पकडऩे में लगी थी। आखिरकार पुलिस को आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता मिल गई। आरोपियों ने पूछताछ के दौरान बताया कि वे मांस को बैतूल शहर में ही बेचते थे।
कोतवाली थाना एबी मर्सकोले ने बताया कि अवैध बूचडख़ाना संचालित कर गौहत्या करने के मामले में कुछ 5 लोगों पर मामला दर्ज किया है। दो आरोपियों को पहले ही दिन गिरफ्तार कर लिया। एक आरोपी को सोमवार को नागपुर से गिरफ्तार किया था। मंगलवार को फरार चल रहे अयूब खान और अजीम खान को गिरफ्तार किया गया है। घटना के दिन से आरोपी फरार चल रहे थे। चार थानों की पुलिस फरार आरोपियों को पकडऩे में लगी थी। थाना प्रभारी श्री मर्सकोले ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि गौहत्या के मामले में फरार चल रहे आरोपी ग्राम रावनवाड़ी में छिपे है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर फरार चल रहे दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के बाद आरोपियों से गौहत्या के मामले में पूछताछ की जा रही है।
- Betul political news: पूर्व मंत्री पांसे का दोहरा चरित्र आया सामने, जब मंत्री थे तब बोले मुलताई छोटा है जिला बनाकर क्या करे, अब बोले भाजपा जिला नही बना रही
डिमांड पर आने पर भेजते थे गौमांस
गंज थाना प्रभारी श्री मर्सकोले ने बताया कि गौवध करने वाले आरोपियों से पूछताछ की तो उन्होंने गौमांस को बैतूल में ही बेचने की बात कबूल की है। आरोपियों ने बताया कि डिमांड करने पर उन्हें मांस भेजा जाता था। यह भी जानकारी सामने आ रही थी कि बैतूल के अलावा आरोपियों द्वारा गौमांस को महाराष्ट्र भी भेजा जाता है। हालांकि पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने महाराष्ट्र में मांस भेजे जाने की बात को सिरे से खारिज कर दिया। आरोपियों ने पीडि़त को बताया कि उन्होंने पहली बार गौवध किया है। इसके पहले उन्होंने कभी गौवध नहीं किया। हालांकि यह बात पुलिस के भी गले नहीं उतर रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपी लंबे समय से अवैध बूचडख़ाना संचालित करने की संभावना है। आरोपियों से पूछताछ जारी है। पूछताछ के दौरान और कई बड़े खुलासा होने की संभावना है।



