Betul political news: पूर्व मंत्री पांसे का दोहरा चरित्र आया सामने, जब मंत्री थे तब बोले मुलताई छोटा है जिला बनाकर क्या करे, अब बोले भाजपा जिला नही बना रही

Betul political news: The double character of former minister Panse came to the fore, when he was a minister then he said what to do by making Multai a small district, now BJP is not making the district

सुखदेव पांसे मंत्री थे तब का वीडियो

Betul political news:  प्रदेश के पूर्व केबिनेट मंत्री और वर्तमान कांग्रेस के मुलताई विधायक सुखदेव पांसे राजनीति के लिए कुछ भी कर सकते है। जनता से झूठ बोलने तक से नही चूकते है। श्री पांसे के झूठ का आज पर्दाफाश हुआ है।

 

जब चुनाव मैदान में थे तब कहा था कि मुलताई जिला बनाना चाहिए। जब चुनाव जीत गए और मंत्री बनाने की बात तय हो गई थी तब तक बोले मंत्री मंडल का गठन होने में बाद जिला बनाने की पहली प्राथमिकता रहेगी। मंत्री बनने चंद ही दिनों में मुलताई को जिला बनने को लेकर पांसे के सुर बदल गए। एक कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि मुलताई और पट्टन ब्लाक को मिलाकर छोटा जिला बन जायेगा इतना छोटा जिला बनाकर क्या करे। अपने मंत्री रहते मुलताई को जिला बनने की प्रयास तक नही किया और बोले छोटा जिला बनाने से कोई लाभ नही है जनता को पछताना पड़ेगा। मंत्री जी  की मंत्री पद से कुर्सी क्या गई अब फिर सुर बदल गए अब और कहने लगे कि भाजपा मुलताई को जिला नही बना पा रही है। इस तरह से दोहरे चरित्र वाले नेता पर मुलताई की जनता क्या खाक विश्वास करेगी। यह सब हम नही कह रहे है। श्री पांसे का वीडियो आप खुद सुनकर सच्चाई जान सकते है।

अब विधायक का ताज वीडियो

पांसे अब फिर से मुलताई को जिला बनने राग अलाप रहे

विधायक सुखदेव पांसे ने भाजपा के वरिष्ठ नेता हेमंत खंडेलवाल और सांसद डीडी उइके पर आरोप लगाया है कि दोनों ने पांढुर्ना को जिला बनाने के लिए हस्ताक्षर करके समर्थन दिया है। मुलताई के साथ भेदभाव किया गया है। उन्होंने कहा कि किसी भी कीमत पर मुलताई को पांढुर्ना में शामिल नहीं होने दिया जाएगा। अभी प्रदेश में भाजपा की सरकार है और यदि भाजपा की सरकार मुलताई को जिला बनाती है तो वह भी समर्थन देने के लिए तैयार हैं। यदि भाजपा की सरकार मुलताई को जिला नहीं बनाती है, तो कांग्रेस की सरकार बनने के बाद मुलताई को जिला बनाया जाएगा।

Related Articles

Back to top button