mp weather today: आधे घण्टे तक हुई तेज बारिश, बैतूल और हरदा में बारिश का अलर्ट जारी

mp weather today: heavy rain for one hour, rain alert issued in Betul and Harda

mp weather today news:   बैतूल एक दिन के अंतराल के बाद फिर से बारिश का दौर शुरू हो गया है। सोमवार को सुबह से धूप खिली
रही और दोपहर को मौसम का मिजाज बिगड़ गया और तेज बारिश होना शुरू हो गई। आधे घंटे तक मुख्यालय पर बारिश होते रही। बारिश के कारण मौसम में ठंडक घुल गई है। अगले चौबीस घंटे के दौरान जिले में भारी बारिश होने की संभावना जताई है। मानसून के कमजोर पड़ जाने के कारण रविवार को बारिश नहीं हुई। सोमवार दोपहर को मौसम का मिजाज बिगड़ा और तेज बारिश होना शुरू हो गई। लगभग आधे घंटे तक बारिश होने तक मौसम खुल गया। आधे घण्टे में मुख्यालय पर 3.4 मिमी बारिश हुई है।  हालांकि आसमान में बादलों का जमावड़ा था। बारिश होने से बोवनी कार्य में भी खलल पैदा हो गई है। कई किसानों को बारिश होने के कारण बोवनी कार्य रोकना पड़ा। अभी किसान बोवनी कार्य में जुटे हैं। छोटे किसानों का बोवनी कार्य पूरा होने की स्थिति में हैं, लेकिन बड़े किसानों का बोवनी कार्य पूरा होने के लिए अभी और समय लगेगा। इस वर्ष बोवनी कार्य भी देरी से हो रहा हैं जिससे किसान चिंतित हैं। बैतुल में न्यूनतम तापमान 23.0 और अधिकतम 31.5 डिग्री दर्ज किया है।

मंगलवार से बनेगा नया सिस्टम मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि मंगलवार से एक नया सिस्टम बन रहा है। इस नए सिस्टम के बनाने से नर्मदापुरम संभाग के कई जिलों में तेज से मध्यम बारिश होने की संभावना बनी है। आने वाले दिनों में और नए सिस्टम बनेंगे जिसके कारण झमाझम बारिश होगी। सोमवार को मौसम विभाग भोपाल ने जारी की गई एडवाजरी में अगले 24 घंटों के दौरान बैतूल, हरदा जिले में गरज-चमक के साथ भारी बारिश होने की संभावना बनी हुई है। 16 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती है।

कई स्थानों पर सड़कों में जलभराव बारिश के कारण कई जगह सड़कों पर जलभराव की स्थिति निर्मित हो जाती हैं जिसके कारण लोगों को आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ता है। नगरपालिका का डे्रनेेज सिस्टम फेल साबित हो रहा है। सोनाघाटी से हमलापुर तक बनी टू-लेन सड़क पर भी जलभराव की स्थिति बनी रहती है। बारिश के पानी की निकासी के लिए पर्याप्त व्यवस्थाएं नहीं है। इसके अलावा कई वार्डों में भी जलभराव की स्थिति के कारण वार्डवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। वार्डवासियों का कहना है कि नगरपालिका ने बारिश के पूर्व नालियों की सफाई नहीं की, जिसके कारण पानी की निकासी नहीं होती है। कालापाठा, विनोबा वार्ड में कई जगहों पर बारिश होने पर सड़कों में जलभराव हो जाता है।

Related Articles

Back to top button