Betul road accident: सड़क हादसे में सेना के जवान का निधन, अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में लोग हुए शामिल
Betul road accident: Army jawan died in road accident, a large number of people participated in the last journey
Betul road accident: बैतूल 4 दिन पहले छुट्टी पर आए सेना के जवान की सडक़ हादसे में निधन हो गया। सैनिक प्रवीण पटैया जाट रेजीमेंट में तैनात था। वह अपने रिश्तेदार से मिलने सारणी जा रहा था, जहां रास्ते में एक जीप की टक्कर में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सैनिक का पोस्टमार्टम रविवार को होने के बाद शव परिजनों को सौंपा गया। 4 साल पहले जाट रेजीमेंट में पदस्थ हुए प्रवीण महू में तैनात थे। 26 वर्षीय प्रवीण 5 दिन पहले मऊ से अपने घर गांव मांडवी छुट्टी पर आए हुए थे। शनिवार वह अपने रिश्तेदार से मिलने बाइक से सारणी जा रहे था। रानीपुर थाना इलाके में बंजारी माई के पास शनिवार शाम को उनकी बाइक की टक्कर जीप से हो गई। इस टक्कर में प्रवीण की का निधन हो गया।
पुलिस को जानकारी मिलने के बाद डायल हंड्रेड मौके पर रवाना हुई, जहां 108 एंबुलेंस को बुलाया गया। यह मौके पर पहुंचती तब तक प्रवीण ने दम तोड़ दिया था। प्रवीण का शव मौके से उठाकर जिला अस्पताल भेज दिया गया है। रविवार सुबह जिला अस्पताल में मृतक सैनिक का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया। जवान की सडक़ हादसे में मौत हो जाने की खबर लगते ही मांडवी गांव में शोक की लहर छा गई। जवान के निवास स्थान से उसकी अंतिम यात्रा निकाली गई। अंतिम यात्रा में आर्मी के जवान सम्मिलित हुए, इसके साथ गांव के लोग भी बड़ी संख्या में मौजूद थे। अंतिम यात्रा में देशभक्ति भरे गीतों के साथ भारत माता के गगनचुंभी नारे लगाए गए। अंतिम यात्रा ताप्ती नदी के तट पर पहुंची जहां जवान का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम संस्कार में पूर्व सांसद हेमंत खंडेलवाल सहित क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता, पुलिस अधिकारी सहित गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में शामिल हुए।




