Betul political news: कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, भाजपा पार्षद वर्षा गडेकर बनी मुलताई नगर पालिका अध्यक्ष
Betul political news: Big blow to Congress, Varsha Gadekar becomes Multai Municipality President
Betul political news: नगर पालिका चुनाव के समय बड़ी चतुराई के साथ कांग्रेस का अध्यक्ष बनाने वालों के मुंह पर करारा तमाचा पड़ा है। दरअसल न्यायालय चुनाव अवैध बताकर शून्य घोषित किया है। उसके बाद अब भाजपा की अध्यक्ष बन गई है।
मुलताई नगर पालिका में बड़े उलटफेर के बाद वर्षा गडेकर नपाध्यक्ष नियुक्त हुई हैं। उन्होंने बुधवार को नगर पालिका पहुंचकर अध्यक्ष का प्रभार ग्रहण किया। इस अवसर पर पूजन पाठ विधि विधान के साथ में प्रभार ग्रहण किया गया है, शपथ ली गई। सीएमओ नितिन बिजवे द्वारा अध्यक्ष को पदभार ग्रहण करवाया गया है।
अध्यक्ष वर्षा गडेकर ने कहा कि मुलताई के सभी वार्डों में लोगों की समस्याओं का हल करना उनका पहला काम है। नगर में लोग छोटी-छोटी समस्याओं को लेकर परेशान है। जल्दी मुलताई के हर वार्ड का दौरा करके लोगों की समस्याओं को समाधान करेगी। मुलताई न्यायालय ने नगर पालिका अध्यक्ष चुनाव शून्य घोषित कर दिया था, जिसके बाद शासन द्वारा वर्षा गडेकर को अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। आज उन्होंने पदभार ग्रहण किया है। इस अवसर पर बड़ी संख्या में भाजपा के नेता एवं नगरवासी उपस्थित हुए। भाजपा के मंडल अध्यक्ष गणेश साहू ने बताया कि नगर में पिछले 8 महीनों से लोग परेशान थे। उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हो रहा था। नगर पालिका में उठापटक चालू थी, लेकिन अब लोगों की समस्याओं का प्रमुखता से समाधान किया जाएगा।



