CM VISIT NEWS: ताप्ती जन्मोत्सव में शामिल होने मुलताई आ सकते है मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान

CM VISIT NEWS: Chief Minister Shivraj Singh Chouhan may come to Multai to attend Tapti birth anniversary

CM VISITS NEWS: बैतूल ताप्ती जन्मोत्सव में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शामिल होने के लिए आ सकते है। हालांकि अभी मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर कोई अधिकृत सूचना अभी तक नहीं मिली है।

जानकारी के मुताबिक 25 जून को मुलताई ताप्ती उद्गम स्थल पर मां ताप्ती का जन्मोत्सव कार्यक्रम होगा। जिसमें शामिल होने के लिए सीएम श्री चौहान आ सकते है। सीएम के आगमन को लेकर कई भाजपा नेताओं ने सीएम के आने की जानकारी सोशल मीडिया पर शेयर की है। हालांकि इस संबंध में भाजपा जिलाध्यक्ष बबला शुक्ला ने बताया कि मुख्यमंत्री मुलताई आ भी सकते है, लेकिन अधिकृत अभी तक जानकारी उनके पास नहीं आई है। जानकार बताते है कि चुनाव नजदीक होने के कारण सीएम ताप्ती जन्मोत्सव में शिरकत कर पार्टी के पक्ष में माहौल बनाकर कार्यकर्ताओं में जान फूंकेंगे।

Related Articles

Back to top button