betul weather news: बैतूल जिले में गरज चमक के साथ बारिश की संभावना, जाने कब तक आएगा मानसून

betul weather news: possibility of rain with thunder in Betul district, know when the monsoon will come

betul weather news 6 june 2023: बैतूल पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम में बदलाव आया है। जिले में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना बनी है। सुबह से ही मौसम खुला था, दोपहर के समय मौसम में बदलाव आ गया। आसमान में बादल मंडराने लगे।
मौसम विभाग भोपाल ने मंगलवार को जारी की गई एडवायजरी में बताया कि अगले 24 घंटे के दौरान बैतूल, भोपाल, देवास, धार, उज्जैन जिले में गरज चमक के साथ कहीं-कहीं बारिश होने की संभावना बनी है। इस दौरान 16 किमी प्रति घंटे की रफ्तार तेज हवाएं भी चल सकती है। अगले 2 दिन तक मौसम इसी तरह से बना रहने और बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। कल से मृग नक्षत्र की शुरूआत भी हो जाएगी, किसान अच्छी बारिश होने का इंतजार भी कर रहे है। मौसम विभाग ने जारी किए गए पूर्व अनुमान के मुताबिक 20 मई तक जिले में मानसून सक्रिय होने की संभावना जताई थी, लेकिन अब तक मानसून ने केरल में भी दस्तक नहीं दी है। मानसून के  केरल पहुंचने में 5 दिन का विलंब बताया जा रहा है। ऐसी स्थिति में जिले में भी मानसून आने में देरी लगेगी।
मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक बैतूल में 25 जून तक मानसून सक्रिय होने और बारिश होने की संभावना बनी है। मानसून की दस्तक देने के पहले कई छोटे सिस्टम एक्टिव होंगे। जिसके कारण जिले में भी कुछ क्षेत्रों में बारिश हो सकती है।

Related Articles

Back to top button