Aaj Ka Rashifal 25 May 2023: आज इन राशि वालों को मिलने वाली है खुशखबरी, जाने सभी राशियों का हाल
Aaj Ka Rashifal 25 May 2023: Today people of these zodiac signs are going to get good news, know the condition of all zodiac signs
Aaj Ka Rashifal 25 May 2023: आज ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि और गुरुवार का दिन है। आज शीतला षष्ठी का व्रत किया जाएगा। साथ ही आज के दिन को बंगाल में जामात्रि षष्ठी के रूप में मनाया जाता है। आज शाम 6 बजकर 7 मिनट तक वृद्धि योग रहेगा। साथ ही आज शाम 5 बजकर 54 मिनट तक अमृतसिद्धि योग रहेगा। इसके अलावा आज शाम 5 बजकर 54 मिनट तक पुष्य नक्षत्र रहेगा।
आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। आपका पारिवारिक वातावरण शांतिपूर्ण रहेगा। आपसी सामंजस्य बना रहेगा। आपको पैतृक संपत्ति से लाभ मिलने के योग हैं। आज का दिन अविवाहित जातकों के लिए अच्छा है। कहीं से विवाह प्रस्ताव आ सकता है।
- लकी रंग – सिल्वर
- लकी नंबर- 2
वृष राशि
कुछ लोग आपके लिए जानबूझकर बाधाएं खड़ी कर सकते हैं। किसी प्रापर्टी में किए गए निवेश से आपको लाभ मिलेगा। लवमेट्स के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा। आपके परिवार तथा मित्रों का पूरा सहयोग मिलेगा। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहने वाला है।
- लकी रंग – ब्लू
- लकी नंबर- 4
मिथुन राशि
आपको अपनी वाणी और एक्शन पर भी ध्यान देने की जरूरत है। व्यापार के सिलसिले में कोई लंबी यात्रा होने के योग हैं। यह आपके व्यवसाय के लिए लाभदायक रहेगी। स्वास्थ्य को लेकर आज आपको सजग रहने की जरूरत है।
- लकी रंग – हरा
- लकी नंबर- 5
कर्क राशि
ऑफिस के कार्यों को सावधानी के साथ पूरा करें। किसी घरेलू कार्य के लिए लिया गया फैसला कारगर साबित होगा। आपको परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा। संतान पक्ष से कोई खुशखबरी मिल सकती है। आपकी आर्थिक स्थिति काफी बेहतर रहेगी। आप अपने मानसिक स्वास्थ्य के लिए रोज मेडिटेशन करें।
- लकी रंग – सिल्वर
- लकी नंबर- 8
सिंह राशि
रिश्ते में प्रगाढ़ता लाने के लिए आप लवमेट्स को कहीं बाहर घूमने के लिए ले जाएंगे। आपको किसी भी तरह के वाद-विवाद से बचना होगा। कोर्ट-कचहरी के मामलों में फैसला आपके फेवर में होगा। विद्यार्थियों को आज किसी टॉपिक को समझने के लिए शिक्षकों का सहयोग प्राप्त होगा।
- लकी रंग – गोल्डन
- लकी नंबर- 8
कन्या राशि
जॉब की तलाश कर रहे लोगों को आज किसी अच्छी कम्पनी से जॉब के लिए कॉल आ सकती है। लवमेट्स एक दूसरे को विवाह प्रस्ताव रख सकते हैं। पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा। घर में कोई बड़ा आयोजन होने प्लान बन सकता है। आपको अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा।
Baba mahankal Darshan: उज्जैन बाबा महाकाल के आज 25 मई 2023 के लाइव दर्शन और महाआरती
- लकी रंग – हरा
- लकी नंबर- 5
तुला राशि
आपको आपके संतान की तरफ से खुशी की प्राप्ति होगी, समाज में आपका नाम होगा। कार्यक्षेत्र में मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में आप बैलेंस बनाकर चलेंगे। काफी समय से रुका हुआ पैसा आज आपको मिलने के योग है।
- लकी रंग – सफेद
- लकी नंबर- 9
वृश्चिक राशि
आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने के लिए आज अच्छे अवसर मिलेंगे। किसी प्रतियोगिता के आपका प्रदर्शन अच्छा रहेगा। आपको अपने स्वास्थ्य का खास ख्याल रखने की जरूरत है। लवमेट्स आज आपकी बातों से प्रभावित होंगे, रिश्ते में नयापन आएगा।
- लकी रंग – लाल
- लकी नंबर- 9
धनु राशि
आपको अपने जीवनसाथी के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। व्यापारियों के लिए आज का दिन अच्छा है, आपके व्यापार में तेजी आएगी। आपको अच्छे धन लाभ की संभावना है। खर्च बढ़ेगा आप अपनी बुद्धि और विवेक से कुछ बचत भी करेंगे। लवमेट्स के साथ कहीं मनोरंजक यात्रा पर जाएंगे। संतान के करियर में प्रगति होगी।
- लकी रंग – पर्पल
- लकी नंबर- 2
मकर राशि
आपको नई तरक्की और नई ऊर्जा मिलेगी। आप दूसरों की सहायता के लिए कुछ नया करने के लिए तैयार रहेंगे। आपका वैवाहिक जीवन अच्छा रहेगा। अपनी संतान के तरफ से आपको खुशियां मिलेंगी। घर का माहौल सकारात्मक रहेगा। आप आज किसी धार्मिक समारोह मे व्यस्त रहेंगे।
- लकी रंग – पर्पल
- लकी नंबर- 5
कुंभ राशि
छात्रों के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है परीक्षा के बेहतर परिणाम मिलेंगे। लवमेट्स विवाह के बंधन में बंधने का मन बनायेंगे। आप नियमित रूप से योग और व्यायाम करें। आपकी सेहत काफी हद तक अच्छी रहेगी। कार्यों में माता-पिता का सहयोग मिलेगा।
- लकी रंग – ऑरेंज
- लकी नंबर- 6
मीन राशि
आप अपनी बुद्धि और ज्ञान के बल पर अच्छा प्रदर्शन करेंगे, आपको आध्यात्मिक गतिविधियों में बहुत आनंद आएगा। अध्यापन के क्षेत्र में आपको अच्छी सफलता मिलेगी। परिवार को लेकर यात्रा पर जाएंगे आपको मानसिक शांति मिलेगी।
- लकी रंग – पीला
- लकी नंबर- 3
- (Source- india tv)



