Betul suicide news: पति ने मायके चलने के लिए मना किया तो पत्नि ने जहरीला पदार्थ खाकर दी जान

Betul suicide news: When the husband refused to go to his maternal home, the wife died by consuming poisonous substance

Betul suicide news today:  बैतूल के थाना मोहदा क्षेत्र के ग्राम बेहड़ाढाना निवासी महिला ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक छाया सलामे पति को मायके चलने के लिए कह रही थी। पति ने मायके जाने से मना किया तो गुस्से में आकर महिला ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली।

Betul road accident news: कोथलकुण्ड के समीप बारात से भरा ट्रक पलटा 25 लोग हुए घायल, 4-5 लोगों की हालत गंभीर

पुलिस का कहना है कि पति ने कहा था कि अभी कुछ ही दिनों बाद साली का जन्मदिन है। जन्मदिन में ससुराल चलेंगे, अभी ससुराल नहीं जाना है। इस बात से महिला नाराज हो गई। जब पति घर से काम के सिलसिले में निकला तो शाम को घर वापस आकर देखा तो पत्नि बेहोशी की हालत में पड़ी थी। तत्काल महिला को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। उपचार के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया। पुलिस के अनुसार पति ने मायके जाने से इंकार करने पर महिला ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या करने की बात सामने आई है। पति और महिला के परिजनों को बयान दर्ज करने की बाद ही आत्महत्या करने की सही जानकारी सामने आएगी।

Related Articles

Back to top button