Betul road accident news: कोथलकुण्ड के समीप बारात से भरा ट्रक पलटा 25 लोग हुए घायल, 4-5 लोगों की हालत गंभीर
Betul road accident news: Truck full of wedding procession overturned near Kothalkund, 25 people injured, condition of 4-5 people critical
Betul road accident news: बारातियों से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया हादसे में 2 दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए हैं। घायलों को उपचार के लिए भरदे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भर्ती किया है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक बैतूल जिले के भैंसदेही तहसील की ग्राम पंचायत उदामा के निरोंगी गांव में काल्या ककोड़ीया के निवास स्थान पर पांडोल वडाली से शादी की बारात पहुंची थी विवाह संपन्न (Betul road accident news) होने के बाद बाराती 7.30 बजे शादी से वापस ट्रक क्रमांक GF/6524 आईसर से वडाली अपने गांव जा रहे थी। तभी उदामा कोथलकुण्ड के बीच स्थित नागदेव पुलिया से नीचे बारात से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया।
Betul train accident news: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत, पटरी पर करते समय हुआ हादसा
हादसे में लगभग 25 लोगों का घायल होना बताया जा रहा है। जिसमें लगभग 5 महिला और 20 पुरुष शामिल है। फिलहाल दुर्घटना का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। घटना की जानकारी के बाद ग्रामीणों ने पुलिस को जानकारी दी गई। जिसके बाद उन्हें एंबुलेंस से उपचार के लिए भैंसदेही अस्पताल पहुंचाया गया है।



