Betul crime news today: जंगल में प्रेमी और प्रेमिका का शव फांसी पर लटका मिलने से फैली सनसनी, मामले की में जुटी पुलिस
Betul crime news today: Sensation spread after the bodies of boyfriend and girlfriend were found hanging in the forest, police engaged in the case
Betul crime news today: बिजादेही थाना क्षेत्र जंगल में प्रेमी और प्रेमिका का फांसी पर लटका मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक11 मई की शाम को शाम करीब 06 बजे ग्राम बालईमाल के चौकीदार ओजू सिवनकर के द्वारा फोन से थाना बिजादेही में सूचना दिया कि बालई माल और गवाझडा जंगल में घोघरा नदी के पास ग्राम बालई माल का लिप्पू धुर्वे पिता रमेश धुर्वे उम्र 25 साल और बालई रैय्यत निवासी कुमारी गुन्ता बाई पिता सुखदेव उम्र 20 साल के पेड़ से फाँसी लगे हुये है। बताया जा रहा है कि गाँव के गिरधारी कोरकू जो कि मछली मारने गया था जिसने ने देखा है। सूचना पर थाना प्रभारी बिजादेही थाने के अन्य बल के साथ रात्री में ही मौके पर पहुँचे रात्री अधिक होने और जंगल पहाड़ की विषम परिस्थिति मे गाँव के लोगो को साथ लेकर शव की हिफाजत किये प्रात शव को फाँसी से उतार कर परिजनों के समक्ष शव पंचायतनामा कार्यावाही की गई। लकड़ी और चादर की व्यवस्था कर शव को ऊपर मैदान में लाया गया। चिचोली अस्पताल मे लाकर दोनो मृतक के शव का पीएम कराया गया । जाँच मे प्राथमिक रूप से परिजनो और अन्य साक्षियो से मृतक एव मृतिका के मध्य प्रेम प्रसंग होने और दिन मंगलवार की रात दोनों घर से बिना बताये जाना प्रकाश में आया है। मर्ग कायम कर जांच में लिये गये है पीएम रिपोर्ट प्राप्त होना शेष है।



