Betul CBSE Result: सीबीएसई 12 वीं में एलएफएस की महक साहू जिले में प्रथम, सतपुड़ा वैली पब्लिक स्कूल के छात्र प्रभव अग्रवाल ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया
Betul CBSE Result: Mehak Sahu of LFS stood first in the district in CBSE 12th, Prabhav Aggarwal, a student of Satpura Valley Public School, secured the second position.
Betul CBSE Result Today 2023: बैतूल केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने शुक्रवार को कक्षा 12 वीं का परीक्षा परिणाम घोषित किया है। सीबीएसई 12 वीं में जिले के लिटिल फ्लावर स्कूल की कॉमर्स विषय की छात्रा महक साहू ने 97.80 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। सतपुड़ा वैली पब्लिक स्कूल के आर्ट विषय के छात्र प्रभव अग्रवाल ने 97.0 अंक हासिल कर जिले में द्वितीय स्थान वहीं एलएफएस कॉमर्स विषय की छात्रा मानसवी पगारिया ने 95.60 अंक हासिल कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। अच्छा परीक्षा परिणाम आने पर विद्यार्थियों के चेहरे पर खुशी देखने को मिली, विद्यार्थियों ने मिठाई बांटकर खुशियों मनाई। अच्छे परिणाम को देखते हुए स्कूल के शिक्षकों ने भी विद्यार्थियों को बधाई देकर उज्जवल भविष्य की कामना की है। इस बार सीबीएसई 12 वीं में एलएफएस स्कूल की छात्रा महक ने जिले में प्रथम स्थान प्राप्त कर स्कूल का दबदबा कायम रखा है। इसी तरह सतपुड़ा वैली पब्लिक स्कूल के छात्र प्रभव अग्रवाल ने बाजी मारते हुए द्वितीय प्राप्त कर जिले में स्कूल और परिजनों को नाम रोशन किया है।शत् प्रतिशत रहा एलएफएल स्कूल का परीक्षा परिणाम
प्राप्त जानकारी के मुताबिक जिले के एलएफएस स्कूल का 12 वीं सीबीएसई का परीक्षा परिणाम शत् प्रतिशत रहा है। स्कूल की महक साहू ने 97.80 प्रतिशत अंक लेकर जिले में प्रथम स्थान। मानसवी पगारिया ने 95.6 प्रतिशत अंक लेकर जिले में तृतीय स्थान और स्कूल में द्वितीय स्थान तथा धैर्य थोके ने 91.80 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल में तृतीय स्थान प्राप्त किया है। स्कूल प्रबंधन ने बताया कि स्कूल का परीक्षा परिणाम शत् प्रतिशत रहा है, सभी विद्यार्थी उत्तीर्ण रहे।
सतपुड़ा वैली पब्लिक स्कूल का दबदबा कायम
इस बार भी सतपुड़ा वैली पब्लिक स्कूल का दबदबा कायम रहा। सीबीएसई 12 वीं के परीक्षा परिणाम में सतपुड़ा वैली पब्लिक स्कूल के प्रभव अग्रवाल ने 97.0 प्रतिशत अंक हासिल कर जिले में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वहीं द्वितीय स्थान पर कुशाग्र अग्रवाल ने 93.2 प्रतिशत अंक हासिल कर स्कूल में द्वितीय स्थान और नील शर्मा ने 92.0 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल में तृतीय स्थान प्राप्त किया है। स्कूल की प्राचार्य जया चक्रवर्ती ने बताया कि स्कूल में कुल 62 छात्र -छात्राए परीक्षा में शामिल हुए थे। शाला के सभी छात्र-छात्राए उत्र्तीर्ण हुए है। सीबीएससी कला संकाय में 8 छात्रों में से 7 छात्रों प्रथम स्थान एवं 1 छा़त्रों ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। विज्ञान संकाय में 34 विद्यार्थियों में से 23 विद्यार्थियों ने प्रथम स्थान प्राप्त एवं 11 छा़त्रों ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। वाणिज्य संकाय में 20 विद्यार्थियों में से 13 विद्यार्थियोंं ने प्रथम स्थान प्राप्त एवं 7 विद्यार्थियोंं ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। सतपुड़ा वैली पब्लिक स्कूल का शत-प्रतिशत रिजल्ट से सभी छात्र -छात्राए को शाला प्रबंधन एवं प्राचार्य की और से बधाई एवं उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं प्रेषित की है।

आरडी स्कूल के विद्यार्थियों ने लहराया परचम
प्रति वर्ष अनुसार इस वर्ष आर डी पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों में भी परचम लहराया है। कक्षा 12वीं में साइंस गु्रप में महिमा साहू ने 95.4 प्रतिशत अंक लाकर विद्यालय में टॉप पोजीशन हासिल की, कॉमर्स संकाय में अदिति चौधरी ने 94.4 प्रतिशत अंक लाकर कॉमर्स संकाय में टॉप किया। मैथ्स संकाय में कुमकुम धाड़से ने 94.2 प्रतिशत अंक लाकर टॉप किया। हिमिनूयटिस में अवनी उकड़ले ने 94 प्रतिशत अंक लाकर टॉप किया। विद्यालय में 307 बच्चों ने परीक्षा में सम्मिलित हुए थे। विद्यालय की संचालिका ऋतु खण्डेलवाल ने उत्तीर्ण हुए छात्र-छात्राओं को बधाई एवं शुभकामनाएं देकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।