Betul today news: बजरंग दल पर प्रतिबंध लगाने के सवाल पर बौखलाए पूर्व मंत्री सुखदेव पांसे

Betul today news: Former minister Sukhdev Panse furious over the question of banning Bajrang Dal

Betul today news:  जब से कांग्रेस की सरकार गिरी है और मुलताई विधायक सुखदेव पांसे का मंत्री पद गया तब से वे अनर्गल बाते करने लगे है। मंगलवार को चक्कर रोड जैन दादावाड़ी के सामने तंदूरी डिलाइट होटल में  कांग्रेस ने नारी सम्मान योजना को लेकर पत्रकार वार्ता आयोजित की।

पत्रकार वार्ता में पूर्व मंत्री सुखदेव पांसे से पूछा गया कि काग्रेस ने कर्नाटक राज्य में अपने घोषणा पत्र में  बजरंग दल पर प्रतिबंध लगाया है।  मप्र में कांग्रेस बजरंग दल पर प्रतिबंध तो नहीं लगाएगी। इस सवाल से श्री पांसे बौखला गए और उन्होंने गुस्से में कहा कि बजरंग दल पर कोई बैन नही लगाने की बात कही। श्री पांसे से कई पत्रकारों ने सवाल किए लेकिन बौखलाहट में उत्तर देने से बचते नजर आए। पांसे की बौखलाहट बता रही है कि उनकी जमीन खिसक गई है। आम जनता इस बार चुनाव में सबक सीखने वाली है। मंत्री रहते पांसे ने ऐसा कोई एक भी काम नही किया कि जनता के सामने रख सके। कांग्रेस की नैया डूबते देख जनता से फिर लुभावने झूठे वादे किए जा रहे है। महिलाओं को प्रतिमाह 1500 रुपये और 500 रुपये में गैस सिलेंडर देने का लालच दे रहे है। जनता के दिमाग मे एक ही सवाल है कि पिछले चुनाव की तरह कांग्रेस इस बार भी झूठे दावे ना कर दे। पिछले चुनाव में किसान कर्जमाफी की घोषणा की जिसमे 10 दिन के भीतर कर्ज माफ करने की बात की थी। 10 महीने में भी कई किसानों के कर्ज माफ नही हो पाए थे। श्री पांसे को पत्रकारों से बात करने का ढंग नही है तो क्या खाक नारी का सम्मान करेंगे।नारी सम्मान की बात करने वाले ये वही पूर्व मंत्री है जिन्होंने फ़िल्म अभिनेत्री कंगना राणावत को नाचने वाली कह कर नारी का अपमान किया था।  पत्रकार वार्ता में ही कांग्रेस की गुटबाजी देखने को मिली है। कांग्रेसी मंच पर बैठने के लिए इतने लालायित हो रहे थे कि जगह भी कम पड़ गई थी।

Related Articles

Back to top button