Aaj Ka Rashifal 9 May 2023: कन्या राशि वालों को बिजनेस शुरू करने के लिए अच्छे योग बने है, जाने सभी राशियों का हाल

Aaj Ka Rashifal 9 May 2023: Virgo people have good chances to start business, know the condition of all zodiac signs

Aaj Ka Rashifal 9 May 2023: आज ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष की उदया तिथि चतुर्थी और मंगलवार का दिन है। चतुर्थी तिथि आज शाम 4 बजकर 9 मिनट तक रहेगी। आज रात 9 बजकर 15 मिनट तक सिद्ध योग रहेगा।  साथ ही आज शाम 5 बजकर 45 मिनट तक मूल नक्षत्र रहेगा।

मेष राशि

आप एक नया बिज़नेस स्टार्ट करेंगे। आपका टीम वर्क से काम बहुत ही आसान होगा, टीम वर्क में ही काम करें। आपको किसी अपने कर्मचारी का सहयोग मिलेगा जिससे आपका काम आसान होगा। अपने परिजनों से बात करेंगे जिनसे आप फ्यूचर के बारे में बात करेंगे, आपको अच्छे सुझाव मिलेंगे।

  • लकी रंग – गोल्डन
  • लकी नंबर- 5

वृष राशि

किसी से उधार लिया धन आज वापस कर देंगे जिससे आपकी टेंशन कम होगी। अपने परिवारवालों के साथ किसी धार्मिक स्थल पर घूमने जायेंगे, जिससे आप काफी मनोरंजन करेंगे। आपकी माता का आपको बहुत ही सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी के साथ कही घूमने का प्लान बनायेंगे। लवमेट्स के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है। विद्यार्थियों का पढ़ाई में मन लगेगा।

Betul Road Accident: बोलेरो ने बाइक को मारी टक्कर, एक कि मौत, 2 गंभीर रूप से घायल

  • लकी रंग – पीला
  • लकी नंबर- 1

मिथुन राशि 

आप कोई कीमती वास्तु खरीदेंगे। आपका करीबी मित्र आपसे आर्थिक मदद करने के लिए कहेगा आप उसे अपना सहयोग देंगे। इस राशि के जो स्टूडेंट सरकारी जॉब के लिए अप्लाई किए हैं उनके लिए जल्द ही सफलता के योग हैं, अपनी मेहनत जारी रखें।

  • लकी रंग – ब्लू
  • लकी नंबर- 8

कर्क राशि 

आपके शत्रु भी आपकी योजनाओं से प्रभावित होंगे, आपसे दोस्ती का हाथ भी बढ़ा सकते हैं। आपके सभी रुके हुए काम पूरे होंगे। झूठ बोलने से बचें इससे आपका व्यवहार आपके अनुकूल अच्छा बना रहेगा।

  • लकी रंग – मैरून
  • लकी नंबर- 6

सिंह राशि

प्राइवेट सेक्टर में जॉब कर रहे लोगों की सैलरी बढ़ने के योग बन रहे हैं, अपना काम पूरी ईमानदारी व सत्यनिष्ठा के साथ करें। आपके माता- पिता की नाराजगी आपसे खत्म होगी, आपको ढेर सारा प्यार मिलेगा।

  • लकी रंग – सैफरन
  • लकी नंबर- 4

कन्या राशि

बड़े बुजुर्गों का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। अपने सरल व्यवहार से आप दूसरों के दिलों पर राज करेंगे। इस राशि के जो लोग अपना नया बिजनेस स्टार्ट करना चाहते हैं उनके लिए बिजनेस शुरू करने के लिए अच्छे योग हैं, शुरू करने से पहले शुभ महूर्त जरूर देख लें, आपको सालभर लाभ ही लाभ होगा।

  • लकी रंग – हरा
  • लकी नंबर- 9

तुला राशि 

बिजनेसमैन काफी व्यस्त रहेंगे। अपने बिजनेस में तरक्की के लिए आप नई तकनीकों का सहारा लेंगे, आपको लाभ ही लाभ होगा।

  • लकी रंग – लाल
  • लकी नंबर- 8

वृश्चिक राशि

आप बिजनेस के साथ-साथ फैमिली के साथ भी बैलेंस बनाये रखेंगे। क्रोध में आकर कोई भी निर्णय लेने से बचें, पहले काफी सोच विचार कर लें।

  • लकी रंग – काला
  • लकी नंबर- 1

धनु राशि

आपका स्वास्थ्य आज बहुत ही अच्छा रहेगा, आप बहुत ज्यादा प्रसन्न रहेंगे। घर से बाहर जाते समय माता-पिता का आशीर्वाद लें आपकी सभी दिक्कतें दूर होंगी।

  • लकी रंग – सिल्वर
  • लकी नंबर- 9

मकर राशि 

इस राशि के जिन महिलाओं को अपना बिजनेस स्टार्ट करना है उनके लिए आज अच्छा दिन है।  जो लोग रियल स्टेट के बिजनेस से जुड़े हैं उनको आज ज्यादा लाभ होगा।

  • लकी रंग – नेवी ब्लू
  • लकी नंबर- 2

कुंभ राशि

अपने स्वास्थ्य को फिट रखने के आप अपनी डाईट में हरी सब्जियों को शामिल करें।| नौकरीपेशा लोगों के लिए समय प्रगतिकारक रहेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। घर से निकलते समय सामानों की लिस्ट बनाकर निकले आप बेवजह की शॉपिंग से बचेंगे।

  • लकी रंग – पीच
  • लकी नंबर- 9

मीन राशि

इस राशि की माताएं अपने बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए कुछ ठोस कदम उठाएंगी। आंखों की समस्या के लिए आप किसी नेत्र विशेषज्ञ को दिखायेंगे> इस राशि वाले छात्रों के लिए फार्म भरने संबंधी कार्य के लिए आज का दिन शुभ है। किसी जरूरतमंद को कपड़ों का दान करेंगे।

  • लकी रंग – ब्लू
  • लकी नंबर- 5
  • (Source – india tv)

Related Articles

Back to top button