Betul Road Accident: बोलेरो ने बाइक को मारी टक्कर, एक कि मौत, 2 गंभीर रूप से घायल
Betul Road Accident: Bolero collided with bike, one dead, 2 seriously injured
Betul Road Accident: बैतूल-कोतवाली थाना क्षेत्र सोनाघाटी के पास बोलेरो वाहन में बाइक को टक्कर मार दी है। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई है। दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल ले गए है।
जानकारी के मुताबिक सोनाघाटी के पास सोमवार की रात्रि लगभग 10:30 बजे एक बोलेरो वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी है। हादसे में एक व्यक्ति की मौत होने की खबर है। दो लोग घायल हो गए है। अभी मृतक और घायलों की पहचान नहीं हो पाई है।



