mp weather news today: मध्य प्रदेश में 30 से अधिक जिलों में गरज चमक के साथ बारिश के होने आसार, जाने इस तरह कब तक रहे मौसम

mp weather news today: more than 30 districts in Madhya Pradesh are expected to receive rain with thunder, know how long the weather will remain like this

mp weather news today: मध्य प्रदेश में गर्मी के दिनों में बेमौसम बरस रहे बादल से किसान परेशान है। मंगलवार की रात को बैतूल जिले के कुछ क्षेत्रों में बारिश हुई। बारिश के कारण थ्रेसिंग का काम प्रभावित हुआ। खेतों में मवेशियों के लिए एकत्रित किया गया भूसा गिला होने से किसानों को नुकसान हुआ।

अगले 24 घंटे के दौरान जिले में फिर से बारिश के आसार बने है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि कई नए सिस्टम बने है जिसके कारण मौसम में बदलाव हुआ है। 30 अप्रैल तक मौसम इसी तरह बना रहेगा। मौसम विभाग भोपाल ने जारी की गई एडवायजरी में बताया कि के नर्मदापुरम संभाग के जिलों में खंडवा, बुरहानपुर, उमरिया, अनूपपुर, जबलपुर, सागर, डिंडोरी, छिंदवाडा, सिवनी, मंडला ,रीवा, भोपाल संभागों के जिलों में एवं धार, इंदौर, खरगौन, निवाडी, अलीराजपुर, झाबुआ, बडवानी, उज्जैन, पन्ना, रतलाम शहडोल, टिकमगढ, शाजापुर, बालाघाट, दमोह, देवास, नरसिंहपुर में अगले 24 घंटे के दौरान गरज चमक के साथ अल्पकालिक तेज हवा 40- 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती है।

Betul Health employee strike: एनएचएम संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों ने रैली निकालकर सौंपा ज्ञापन

कई जिलों में बारिश की संभावना बनी है। गरज-चमक के साथ 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती है। बारिश के कारण सूरज की तपिश भी कम हो गई। तापमान 35 से 36 डिग्री के बीच चल रहा है। जहां अप्रैल में भीषण गर्मी पड़ती थी, इस वर्ष बारिश के कारण गर्मी के तेवर बहुत कम है। इधर किसानों का कहना है कि बेमौसम हो रही बारिश से नुकसान हो रहा है। फसल कटाई के बाद किसान थ्रेसिंग के कार्य में लगे है। कई जगह गुड़ घाने का काम चल रहा है। बारिश से सभी काम प्रभावित हो रहे है, इसके पहले भी कटाई के समय हुई बारिश से गेहूं की फसल गिली होने से किसानों को नुकसान पहुंचा। बेमौसम बारिश से हुए नुकसान की भरपाई अभी तक नहीं हो पाई है।

Related Articles

Back to top button