Gold Price Today: दो दिन की राहत के बाद फिर आसमान पर पहुंचे सोने- चांदी के दाम
Gold Price Today, 12 April 2023:
सोने चांदी के कामों में उतार-चढ़ाव जारी है। 2 दिन की राहत के बाद बुधवार को सोना चांदी के दामों में बढ़ोतरी हो गई। इंडियन बुलियन ज्वैलर्स एसोशिएशन (IBJA) की बेवसाइट के अनुसार आज (12 April 2023) बुधवार को सोना (Gold Price Today) 358 रुपये प्रति दस ग्राम की दर से महंगा होकर 60748 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वही चांदी बुधवार को सोने के साथ-साथ चांदी की कीमत में भी बड़ी तेजी देखी जा रही है। बुधवार को चांदी 949 रुपये की उछाल के साथ 75365 रुपये प्रति किलो के स्तर पर कारोबार कर रही है। जबकि पिछले कारोबारी दिन मंगलवार को चांदी 391 रुपये की तेजी के साथ 74416 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी।
इस तरह बुधवार 24 कैरेट सोना महंगा होकर 60748 रुपये प्रति 10 ग्राम, 23 कैरेट वाला सोना 60505 रुपये प्रति 10 ग्राम, 22 कैरेट वाला सोना 55645 रुपये प्रति 10 ग्राम, 18 कैरेट वाला सोना 45561 रुपये प्रति 10 ग्राम और 14 कैरेट वाला सोना लगभग 35537 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर ट्रेड कर रहा है।
military station Mein firing: बठिंडा के मिलिट्री स्टेशन पर फायरिंग से 4 की मौत, सर्च ऑपरेशन जारी
जानकारी के अनुसार भारतीय सर्राफा बाजार की तरह अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी बुधवार सोना और चांदी दोनों तेजी के साथ कारोबार कर रहा है। अमेरिकी बाजार में सोना 10.68 डॉलर की उछाल के साथ 2,015.37 डॉलर प्रति औंस तो चांदी 0.21 डॉलर की गिरावट के साथ 25.27 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर कारोबार कर रहा है। सोने चांदी के दाम में उतार-चढ़ाव ग्राहक भी परेशान है। आने वाले दिनों में विवाह का सीजन भी प्रारंभ हो रहा है सोने चांदी के बढ़ते दाम चिंता का कारण बनते जा रहे हैं। दाम बढ़ने से आभूषण खरीदना मुश्किल हो गया है।
Gold Price Today, 12 April 2023:
