Gold price today: सप्ताह के पहले दिन सोने- चांदी के दाम हुए धड़ाम, खरीदारी करने का मौका

Gold price today, 10 April 2023: सर्राफा बाजार में सोने चांदी के दाम में लगातार उतार-चढ़ाव जारी है । सप्ताह के पहले दिन सोमवार को सोने चादी के दामों में कमी आने से ग्राहकों ने राहत की सांस ली है।

पिछले कुछ दिनों से सोने चांदी के दाम और रेट की रफ्तार से बढ़ते जा रहे थे लेकिन अब दाम में कमी दर्ज की है। जानकारी के अनुसार  भारतीय सर्राफा बाजार में आज, 10 अप्रैल 2023 को सोने और चांदी के दाम में कमी दर्ज की गई है। सोने की कीमत 60 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम के पार है। वहीं, चांदी का भाव 73 हजार रुपये प्रति किलो से अधिक है। राष्ट्रीय स्तर पर 999 शुद्धता वाले 24 कैरेट के 10 ग्राम सोने की कीमत 60068 रुपये है।

MP weather news today: 2 दिन बाद फिर बिगड़ने वाला है मौसम, गरज चमक से बारिश के आसार

आधिकारिक वेबसाइट ibjarates.com के अनुसार, सोमवार सुबह 995 प्योरिटी वाले दस ग्राम सोने के दाम घटकर 60068 रुपये पहुंच गए हैं. वहीं, 916 शुद्धता वाला सोना आज 55022 रुपये का हो गया है. इसके अलावा, 750 प्योरिटी वाले सोने के दाम 45051 पर आ गए हैं. वहीं, 585 प्योरिटी वाला गोल्ड सोमवार को सस्ता होकर 35140 रुपये में आ गया है. इसके अलावा, 999 प्योरिटी वाली एक किलो चांदी आज 73856 रुपये की हो गई है।

10 April 2023 Ka Rashifal: कर्क और मीन राशि वालों का आज राहु बिगाड़ सकते काम, जरूर रखें सावधानी, जाने सभी राशियों का हाल

जानकारी के अनुसार ibja की ओर से केंद्रीय सरकार द्वारा घोषित छुट्टियों के अलावा शनिवार और रविवार को रेट जारी नहीं किए जाते हैं। 22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी के खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं. कुछ ही देर में एसएमएस के जरिए रेट्स मिल जाएंगे।  इसके अलावा लगातार अपडेट्स की जानकारी के लिए www.ibja.co या ibjarates.com पर देख सकते हैं। सराफा बाजार चांदी के दाम कम होने से ग्रह की बढ़ गई है। विवाह के इस सीजन दाम कम एक बड़ी राहत की बात है। सोमवार को सफा बाजार मेंचहल-पहल देखी गई।

Related Articles

Back to top button