Wi-Fi Mobile Charging News: चार्जर की होगी छुट्टी, वाईफाई से हवा में चार्ज होगा मोबाइल
Wi-Fi Mobile Charging News: इस समय बाजार में नई नई टेक्नोलॉजी आ रही है जो सबको हैरान कर देती है. एक ऐसी ही टेक्नोलॉजी जल्द आने वाली है जो सभी के लिए सुविधाजनक होगी। वाईफाई का इस्तेमाल अभी तक आपने इंटरनेट को चलाने के लिए किया होगा। वाईफाई के माध्यम से इंटरनेट इस मोबाइल से उस मोबाइल और अन्य डिवाइस को कनेक्ट करते हैं। अब वाईफाई का उपयोग मोबाइल चार्जिंग के लिए किया जाएगा यह जानकारी सुनकर हैरानी जरूर हो रही होगी लेकिन आने वाले दिनों में या टेक्नोलॉजी जल्द बाजार में आने वाली है। यह एक ऐसी टेक्नोलॉजी है जहाज चलते फिरते वाईफाई के माध्यम से मोबाइल को आसानी से चार्ज कर पाएंगे।
बता दें कि इस तकनीक को यूनिवर्सिट ऑफर वॉशिंगटन के वैज्ञानिकों ने 2015 तैयार किया था. हालांकि, यह अभी तक बाजार में उपलब्ध नहीं हैं. वैज्ञानिकों ने इस नई तकनीक को पावर ओवर वाई-फाई नाम दिया है. यानी अब वो दिन दूर नहीं जब हम बिना किसी वायर को अपने मोबाइल में जोड़ उसमें लगातार काम करते हुए भी किसी भी समय और कहीं से भी अपने फोन की बैटरी को फुल कर सकते हैं.
तेज गति से होंगी चार्जिंग (Fast charging)
जानकारी के अनुसार इस नई तकनीक की मदद ले आप इंटरनेट कनेक्शन यानी वाई फाई से 30 फुट की दूरी से भी अपना फोन चार्ज कर सकते हैं. वहीं इस तकनीक को तैयार करने वाले वैज्ञानिकों का यह भी दावा है कि यह मोबाइल चार्जर के मुकाबले आपके फोन को जल्द चार्ज भी कर देगा.
इस तरह से करेगा काम जाने जानकारी (information like this will work)
पावर ओवर वाई-फाई तकनीक रेडियो फ्रीक्वेंसी तकनीक पर काम करती है. इसमें इस्तेमाल किए जाने वाली डायरेक्ट करंट को Wi-Fi में बदलकर हवा में फैलाया जाता है और एक खास सॉफ्टवेयर के जरिए मोबाइल फोन की बैटरी चार्ज होने लगती है.
