MP Janpad Panchayat CEO Transfer News: मप्र में जनपद CEO के हुए थोक में तबादले, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग ने जारी किए आदेश

MP Janpad Panchayat CEO Transfer News: मध्यप्रदेश में एक बार फिर अधिकारियों का स्थानांतरण हुआ है। मध्य प्रदेश पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग ने जारी किए आदेशो में प्रदेश के अलग अलग 17 जनपद पंचायतों के सीइओ के तबादले किये है।
बैतूल जिले के जनपद पंचायत आठनेर के सीईओ केपी राजोरिया का देवास तबादला किया है। चुनाव के पहले सरकार बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले कर रही है। उल्लेखनीय है कि इसके कुछ दिन पहले भी सरकार ने कई जिलों के कलेक्टरों का तबादला किया है।



