Latest Political News: प्रियंका गांधी ने प्रधानमंत्री को कहा कायर: नड्डा ने किया पलटवार, बोले रस्सी जल गई बल नही गया
देश में और कितना लोकतंत्र चाहिए?
प्रियंका वाड्रा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मंच से 'कायर' कहा…#Video pic.twitter.com/AQ7GSFy00p
— Kreately.in (@KreatelyMedia) March 26, 2023

राहुल गांधी की लोकसभा सदस्य खत्म किये जाने से कांग्रेस में आक्रोश है। रविवार को कांग्रेस ने पूरे देश भर में सत्याग्रह किया। संकल्प सत्याग्रह कार्यक्रम राजघाट दिल्ली में हुआ। जिसमें कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, अधीर रंजन और प्रियंका गांधी सहित कई बड़े नेता मौजूद थे। प्रियंका गांधी ने अपने संबोधन में कहा कि आज तक हम चुप रहे हमारे परिवार का अपमान किया। मुझ पर भी केश कर दो सच यह है कि इस देश का प्रधानमंत्री कायर और अहंकारी है। प्रधानमंत्री अपनी सत्ता के पीछे छिपा है। प्रियंका गांधी ने प्रधानमंत्री पर जमकर हमला बोला।
जेपी नड्डा ने किया पलटवार
प्रियंका गांधी के बयान पर जेपी नड्डा ने जमकर पलटवार किया है। भोपाल के एक कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि रस्सी जल गई लेकिन बल नही गया है। राहुल गांधी गालियां देते है जब उन्हें कोर्ट ने माफी मांगने के लिए कहा तो माफी नही माँगी यह राहुल गांधी का अहंकार है।



