Datia By-Election Result 2026 Live: दतिया चुनाव तीसरे और चौथे राउंड के परिणाम आए सामने, भाजपा कांग्रेस में कांटे की टक्कर
Datia By-Election Result 2026 Live: Results of the third and fourth rounds of Datia elections are out, a close contest between BJP and Congress.
Datia By-Election Result 2026 Live: मध्य प्रदेश में दतिया विधानसभा उपचुनाव में मतगणना शुरू हो चुकी है डाक मत पत्रों की गणना शुरू हो चुकी है। मतगणना के तीसरे राउंड रुझान में भाजपा के आशुतोष तिवारी. को 4262. और कांग्रेस के प्रत्याशी घनश्याम सिंह को 4998 मत मिले है। तीसरे राउंड के बाद भाजपा की लीड घटकर 139 वोट पर रह गई है।
उपचुनाव का चौथा राउंड की मतगणना सामने आई है जिसमें भाजपा को 16457 कांग्रेस को 17429 वोट मिले है। चौथी राउंड के बाद कांग्रेस प्रत्याशी 783 ओट से बढ़त में आ गए है। भाजपा प्रत्याशी पीछे चल रहे हैं।
उपचुनाव के परिणाम में कांग्रेस और भाजपा के बीच कांटे की टक्कर चल रही है।
आपको बताते उप उपचुनाव के मतगणना में कुल 15 राउंड की मतगणना होगी। मतगणना के लिए 21 टेबल लगाए गए हैं जिसमें 20 टेबल ईवीएम और एक टेबल तक मत पत्र का बनाया गया है। मतगणना के लिए लगभग 350 अधिकारी और कर्मचारियों ड्यूटी लगाई गई है। भाजपा कांग्रेस दोनों पार्टियों ने अपने जीत के दावे किये है। इस चुनाव में कांग्रेस और भाजपा के पदाधिकारी का भविष्य दाव पर लगा है। आपको बता दे की 2023 के विधानसभा चुनाव में राजेंद्र भारती ने भाजपा के नरोत्तम मिश्रा को 7742 वोटो से हराया था।



