Betul Accident News Today: अनियंत्रित होकर पलटी बोलेरो, 7 लोग घायल

Devotees were going to Dadaji Dham Khandwa, accident happened near Chicholi

Betul Accident News Today: धूनी वाले दादाजी दरबार खंडवा जा रहे श्रद्धालुओं से भरी बोलेरो गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में 7 लोग घायल हो गए है। घायलों में एक ही हालत गंभीर बनी हुई जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल भर्ती किया है।

चिचोली थाना प्रभारी तरन्नुम खान ने बताया कि सिवनी निवासी सात लोग बोलेरो वाहन से दादाजी के दर्शन करने के लिए खंडवा जा रहे थे। चिचोली सिपलई गांव के पास रविवार सुबह लगभग 4 बजे बोलेरो वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में 7 लोग घायल हो गए। घायलों में पंकज नवरूले, रोहित यादव, किशन, आशीष उईके, मोहन डेहरिया, राजेश उईके शामिल है। सभी घायलों को उपचार के लिए चिचोली सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भर्ती किया। एक व्यक्ति की हालत गंभीर होने पर उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।

चालक को नींद का झोंका आने से हादसा( The accident occurred due to sleepiness of the driver)  पुलिस के मुताबिक प्रथम दृष्टया हादसे का कारण चालक को नींद का झोंका आना बताया जा रहा है। हादसा सुबह लगभग 4 बजे का है। नींद की झपकी आने के बाद चालक ने गाड़ी से नियंत्रण खो दिया और गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई।हलाकि घायलों के बयान दर्ज करने के बाद ही घटना के बारे में सही जानकारी मिल पाएंगी। चिचोली पुलिस हादसे की जांच में जुट गई है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button