Congress Seva Dal Strike betul : राहुल गांधी की संसद सदस्यता खत्म करने के विरोध में गांधी प्रतिमा के सामने कांग्रेसियों ने दिया धरना
Congress Seva Dal Strike betul News today: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की संसद सदस्यता समाप्त करने के विरोध में अखिल भारतीय कांग्रेस सेवादल के आह्वान पर बैतूल के सारणी में धरना प्रदर्शन किया।
राहुल गांधी की सदस्यता सूरत की अदालत के फैसले मद्देनजर संविधान के अनुच्छेद 102 (1-ई) और जनप्रतिनिधि अधिनियम 1951 की धारा 8 की व्यवस्था के तहत खत्म की है। राहुल गांधी की सदस्यता खत्म करने से कांग्रेसियों में खासा आक्रोश है। मप्र कांग्रेस कमेटी के आव्हान पर कांग्रेस सेवादल बैतूल के तीनों विंग द्वारा शनिवार को सारनी के इंटक कार्यालय स्थित गांधी प्रतिमा के सामने धरना प्रदर्शन किया है। कांग्रेसियों का कहना है कि राहुल गांधी की सदस्यता खत्म करना प्रजातांत्रिक मूल्यों की हत्या जैसा है। कांग्रेस सेवादल इसका विरोध करती है।
धरना प्रदर्शन में बाटेश्वर भारती, सेवादल अध्यक्ष अनुराग मिश्रा, भूषण कांती, रामरतन यादव, सुखदेव वामनकर, गौतम नागले, तरूण, घनश्याम यादव, मनीष धोटे, नारायण खातरकर सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी मौजूद थे। सभी ने राहुल गांधी की सदस्यता समाप्त करने के फैसले का विरोध किया है। इसके विरोध में कांग्रेस आने वाले दिनों में भी अलग-अलग क्षेत्रों में प्रदर्शन करेगी।



