25 March 2023 Ka Rashifal : आज वृषभ और मिथुन राशि वाले रहे सावधान, नही हो सकता है बड़ा नुकसान

Horoscope of March 25, 2023: Today Taurus and Gemini people should be careful, there may not be a big loss, know the condition of other zodiac signs

Aaj ka rashifal 25 march 2023:

आज चैत्र पक्ष की चतुर्थ तिथि है। आज शनिवार 25 मार्च 2023 चैत्र नवरात्र का चौथा दिन है। आज दोपहर 1:19 बजे तक रवि योग रहेगा। इसके अलावा आज शाम 4:23 बजे तक स्वर्गलोक की भद्रा रहेगी। आज ही गणेश चतुर्थी व्रत किया जाएगा

मेष राशि (Aries Horoscope Today) 

आज दोपहर के बाद आपके स्वास्थ्य में सुधार आएगा लेकिन  मन बहुत चिड़चिड़ा रहेगा। चंद्रमा की स्थिति रात को बदलकर वृष राशि मे जाएगी। सरकारी नोकरी का  स्ट्रांग योग आज बना है। आज अपने सभी कार्यों को बहुत ही समझदारी से सुलझा लेंगे। घूमने जाने का प्रोग्राम शाम को बनेगा। आज दिन पार्टनर के मित्रों से मुलाकात काफी खुशनुमा बना देगी।
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- पीला

वृषभ राशि (Taurus Horoscope Today)

आज नर्वस सिस्टम कमज़ोर रहेगा साथ ही पैरों में दर्द महसूस कर सकते हैं। पिता के साथ आज किसी बात पर विवाद या मनमुटाव हो सकता है, दूरी बनाकर रखें। किसी खास करीबी मित्र से भी धोखा या सबंध बिगड़ सकते हैं। आज आपके शत्रु आपसे डरेंगे और आप उन पर हावी रहेंगे। भाग्य आज आपका साथ देगा। यदि किसी से प्यार करते हैं तो आज शादी के लिए प्रोपोज़ कर दीजिए।
शुभ अंक- 1
शुभ रंग- नीला

मिथुन राशि (Gemini Horoscope Today)

स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन ढीला रह सकता है, अनदेखा न करें। खानपान पर ध्यान दें। आज पूरा ध्यान पैसा कमाने पर रहेगा। साथ ही परिवार के प्रति सभी ज़िम्मेदारी  कैसे पूरी करनी हैं उसमें व्यस्त रहेंगे। आज किसी यात्रा पर जा सकते हैं। यात्रा में भी सावधान रहें। मां के स्वास्थ्य का ध्यान रखें, बिगड़ सकता है। प्रेम संबंध में आज काफी इमोशनल महसूस करेंगे।
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- आसमानी

कर्क राशि (Cancer Horoscope Today)

राशि स्वामी की राहु से युति आज  भी आपको पीड़ित रखेगी। मेहनत पराक्रम से ही आज अपना मुकाम हासिल कर पाएंगे। दोपहर बाद मूड खराब हो सकता है। मां के साथ अनबन भी हो सकती है। मित्रों के सहयोग से आज कोई मुश्किल काम सफल और आसान हो जाएगा। सुख साधनों के अर्जन में आज दिन बीतेगा। पार्टनर के स्वास्थ्य का ध्यान आज रखें।
शुभ अंक- 5
शुभ रंग- सुनहरा पीला

सिंह राशि (Leo Horoscope Today)

आज सारा फोकस संतान की ओर रहेगा। किसी एग्जाम का परिणाम जिसका लंबे समय से इंतज़ार था उसमें सफलता मिलने का समय है। तकनीकी शिक्षा की ओर ध्यान भी जाएगा। अपने स्वास्थ्य का भी ध्यान रखें। आज हल्का बुखार हो सकता है। मेडिटेशन का सहारा भी लें। रिलेशनशिप अच्छे होंगे या मजबूत होंगे।
शुभ अंक- 4
शुभ रंग- मेहरून

कन्या राशि (Virgo Horoscope Today)

आपको छोटी छोटी बात पर ग़ुस्सा आ सकता है, और वो गुस्सा ज़ुबान को कड़वा कर सकता है, थोड़ा नियंत्रण रखें। प्रॉपर्टी वाहन लेने के लिए समय अच्छा है, परंतु सोच समझकर लें। विवादित प्रॉपर्टी लेने से बचें। बिज़नेस में अगर पार्टनरशिप का सोच रहे हैं, तो ऐसी भूल न करें। आज सरकारी कार्य जो पिछले समय से पेंडिग पड़े थे उनको निपटा लेना अच्छा रहेगा क्योंकि सरकारी कार्यों में सफलता का दिन है। जीवन साथी के साथ उलझने से बचें।
शुभ अंक- 4
शुभ रंग- गुलाबी

तुला राशि (Libra Horoscope Today)

चंद्रमा राहु की युति आज आपकी राशि में शाम  बाद तक रहेगी। इससे मन उलझ हुआ सा महसूस करेगा। आज वाणी पर नियंत्रण रखना बहुत ही जरूरी होगा। वरना पुराने संबंध बिगड़ सकते हैं। परंतु आज भाग्य काफी प्रबल रहेगा। सारे काम शाम होते-होते बन जाएंगे। बावजूद उसके मन विचलित रहेगा। काम काज के लिए दिन बहुत अच्छा। व्यापारियों को भी लाभ की प्राप्ति होगी। पार्टनर के साथ कभी गरम कभी नरम वाला मूड रहेगा।
शुभ अंक- 3
शुभ रंग- सिल्वर

वृश्चिक राशि (Scorpio Horoscope Today)

आज बड़े भाई के साथ संबंध मधुर तो होंगे। साथ ही उनसे लाभ भी होगा। सोने के व्यापारियों के लिए दिन उतार चढ़ाव का होगा। कार्यक्षेत्र में आपकी प्रशंसा होगी। आपकी रचनात्मक गतिविधियों के परिणाम आने वाले समय में दिखेंगे। विदेश से कोई शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। किसी छोटी धार्मिक यात्रा पर भी जा सकते हैं। अगर विवाह के लिये सोच रहे हैं तो थोड़ा रुक जाना अच्छा होगा।
शुभ अंक- 7
शुभ रंग- संतरी

यह भी पढ़ें-

धनु राशि (Sagittarius Horoscope Today)

आज आपको कुछ कफ कोल्ड की शिकायत हो सकती है लेकिन शाम होते होते आराम पड़ जायेगा। आज मीडिया कपड़े के व्यापारी और चांदी के व्यापारियों के लिए दिन लाभकारी रहेगा। खर्चों की अधिकता बजट बिगाड़ सकती है। आज कोई पुराना मित्र आपको खुद से कॉल करेगा और मिलन की इच्छा रखेगा। वैवाहिक रिश्ते में मिठास आपको बना कर रखनी पड़ेगी वरना बिगड़ सकते हैं।
शुभ अंक- 2
शुभ रंग- आसमानी

मकर राशि  (Capricorn Horoscope Today)

आज आपका व्यक्तित्व बहुत ही प्रभावशाली रहेगा। कार्य क्षेत्र हो या घर आपका महत्व समझा जाएगा, लेकिन सेहत का ध्यान रखें। अधिक मिर्च मसाले का खाना पेट में तकलीफ कर सकता है। आज तकनीकी क्षेत्र से जुड़े लोगों को कोई नया अवसर मिलेगा जो भविष्य में लाभकारी होगा। लव रिलेशनशिप में तर्क वितर्क करने से बचें।
शुभ अंक- 9
शुभ रंग- हरा

कुंभ राशि (Aquarius Horoscope Today)

आज आपकी इज़्ज़त व मान सम्मान में बढ़ोतरी होगी। आज प्रमोशन के दिन है। किसी उच्च पद की भी प्राप्ति हो सकती है। आज काफी रचनात्मक कार्यों में हिस्सा लेंगे। मूड आज काफी रोमांटिक रहेगा। शाम को घूमने फिरने के लिए बाहर जाएंगे। आज बिसिनेस में लाभ का योग बनता है। अपने जीवन साथी को महत्व दे बाहर के लोगों की बजाय।
शुभ अंक- 3
शुभ रंग- सफेद

मीन राशि (Pisces Horoscope Today)

आज मानसिक चिंताए बनी रहेंगी। इमोशनल होने से बचें अन्यथा कोई फायदा उठा सकता है। स्वास्थ्य भी थोड़ा नरम रहेगा, परंतु परिवार का साथ आपका हौसला बढ़ाएगा। साथ ही धन की स्थिति भी काफी अच्छी रहेगी।
प्रेम संबंध आज अच्छे रहेंगे। पार्टनर को समय जरूर दें।
शुभ अंक- 2
शुभ रंग- लाल
(Rashifal source- news 24)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button