MP Chief Minister News: मुख्यमंत्री शिवराज बोले ओलावृष्टि से हुए नुकसान का देंगे मुआवजा, किसानों से बैंक की वसूली नही होगी
मेरे किसान भाई-बहनों, आज मैं ओला प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर रहा हूं।
मैंने पहले ही फसलों के सर्वे के निर्देश सभी जिलों को दे दिए थे।
ईमानदारी और उदारतापूर्वक हर खेत का सर्वे किया जाएगा: CM pic.twitter.com/2EZe0BTsFY
— Chief Minister, MP (@CMMadhyaPradesh) March 21, 2023

मध्य प्रदेश में कई स्थानों पर ओलावृष्टि से फसलें बर्बाद हो गई। बर्बादी का मंजर देखने के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान विदिशा पहुंचे। मुख्यमंत्री ने खेतों में पहुंचकर फसलों फसलों को देखा है।
किसानों कब दर्द को देख मुख्यमंत्री ऐलान किया कि ओलावृष्टि से हुए नुकसान की भरपाई सरकार करेगी। किसानों को पर्याप्त मात्रा में मुआवजा दिया जाएगा। मीडिया से चर्चा के दौरान सीएम शिवराज ने कहा कि बैंकों से किसानों की ऋण वसूली स्थगित की जाएगी। कर्ज का ब्याज सरकार भरेगी और अगले साल किसानों को 0% पर ऋण भी उपलब्ध कराएंगे। सीएम ने कहा कि प्राकृतिक आपदा के कारण किसानों पर संकट जरूर आया लेकिन सरकार किसानों के साथ है।
प्रदेश के समस्त किसानों को इस संकट से बाहर निकाला जाएगा।CM ने प्रदेश के 27 जिलों में नुकसान की जानकारी मिलने की बात कही है। मुख्यमंत्री ने प्रदेश में ओलावृष्टि से हुए नुकसान की जानकारी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दी है। प्रधानमंत्री ने हरसंभव मदद का भरोसा दिया है।
इतना मिलेगा नुकसानी का मुआवजा
मुख्यमंत्री ने कहा कि संदेश पूरे प्रदेश के किसानों के लिए है कि अगर आपकी फसलों को 50 प्रतिशत से ज्यादा नुकसान पहुंचा है तो 32 हजार रुपए प्रति हेक्टेयर की दर से हम राहत राशि देंगे। हमने ये फैसला भी किया है कि प्रभावित किसानों से कर्ज वसूली स्थगित कर दी जाएगी। कर्ज का ब्याज भी सरकार भरवाएगी और अगले साल किसानों को जीरो परसेंट ब्याज पर कर्जा मिले, इसके पुख्ता इंतजाम हम करेंगे।



