14 March 2023 Ka Rashifal:वृश्चिक राशि राहु और शुक्र की युति स्वास्थ्य के लिए कष्टदायी हो सकती है, सावधान रहें
Aaj Ka Rashifal 14 March 2023: पंचांग के अनुसार, आज 14 मार्च 2023, मंगलवार चैत्र मास के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि है। आज शीतला सप्तमी व्रत रखा जाएगा। आज चैत्र मास की कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि 13 मार्च को रात 9 बजकर 27 मिनट से शुरू होकर 14 मार्च को रात 8 बजकर 22 मिनट तक है।अनुराधा नक्षत्र 13 मार्च को सुबह 8 बजकर 21 मिनट से 14 मार्च को सुबह 8 बजकर 13 मिनट तक रहेगा। आज राहुकाल दोपहर 3 बजकर 13 मिनट से 4 बजकर 44 मिनट तक और यमगण्ड योग सुबह 9 बजकर 20 मिनट से 10 बजकर 49 मिनट तक रहेगा।
मेष राशिफल (Aries Horoscope Today)
सूर्य का परिवर्तन मन को अशांत कर सकता है। संतान या शिक्षा के कारण चिंतित हो सकते है। धैर्य से काम लें।
वृषभ राशिफल (Taurus Horoscope Today)
सूर्य का परिवर्तन शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र के लिए उत्तम है। किया गया प्रयास सार्थक होगा। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।
मिथुन राशिफल (Gemini Horoscope Today)
पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। सामाजिक कार्यों में रुचि लेंगे।
कर्क राशिफल (Cancer Horoscope Today)
सूर्य का परिवर्तन व्यावसायिक दृष्टि से उत्तम है। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी।
सिंह राशिफल (Leo Horoscope Today)
सूर्य का परिवर्तन स्वास्थ्य के लिए निर्मल है। स्थानांतरण, कर्म क्षेत्र में व्यवधान या नेत्र विकार की आशंका है। सचेत रहें।
कन्या राशिफल (Virgo Horoscope Today)
सूर्य का परिवर्तन पारिवारिक सुख में वृद्धि कराएगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।
तुला राशिफल (Libra Horoscope Today)
सूर्य का परिवर्तन विरोधी को परास्त करेगा। दांपत्य जीवन सुखमय होगा। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी।
वृश्चिक राशिफल (Scorpio Horoscope Today)
राहु शुक्र की युति स्वास्थ्य के लिए कष्टदायी है। तन और मन दोनों प्रभावित हो सकता है। सावधानी रखें।
धनु राशिफल ( Sagittarius Horoscope Today)
सूर्य का परिवर्तन पारिवारिक दृष्टि से उत्तम होगा। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा। आर्थिक मामलों में उन्नति होगी।
मकर राशिफल (Capricorn Horoscope Today)
सूर्य का परिवर्तन भाई-बहनों का सहयोग देगा। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा।
कुंभ राशिफल (Aquarius Horoscope Today)
सूर्य का परितर्वन आत्मबल में वृद्धि कराएगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद होगी।
मीन राशिफल (Pisces Horoscope Today)
सूर्य का परिवर्तन किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास देगा। व्यावसायिक सफलता देगा। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी।
(Rashifal source- dainik jagran)


