Betul: कक्षा दसवीं के हिंदी प्रश्न पत्र में एक नकल प्रकरण बना: कल से 12वीं की परीक्षा होगी प्रारंभ

बैतूल- माध्यमिक शिक्षा मंडल  द्वारा आज से बोर्ड परीक्षा प्रारंभ की है। बुधवार को कक्षा दसवीं का पहला हिंदी प्रश्न पत्र आयोजित हुआ जिसमें एक विद्यार्थी को नकल करते पकड़ा गया।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक कक्षा दसवीं की बुधवार सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक परीक्षा हुई परीक्षा में बैठने 21 हजार 798 विद्यार्थी दर्ज थे जिसमें से 21 हजार 04 विद्यार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए और 794 विद्यार्थी परीक्षा में अनुपस्थित रहे हैं। घोड़ाडोंगरी मॉडल स्कूल के परीक्षा केंद्र पर निरीक्षण के दौरान संयुक्त संचालक अरविंद सिंह ने विद्यार्थी को नकल करते पकड़ा गया। परीक्षा के लिए गठित किए गए उड़न दस्तों ने परीक्षा समय में अलग-अलग परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर जायजा लिया है। गुरुवार को कक्षा बारहवीं का हिंदी प्रश्न पत्र आयोजित होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button