27 February 2023 Ka Rashifal: मेष और वृष राशि वालों को आज हो सकता है धन लाभ

Aaj Ka Rashifal 27 February 2023:आज 27 फरवरी 2023 फाल्गुन शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि और सोमवार का दिन है।  अष्टमी तिथि आज देर रात 2 बजकर 21 मिनट तक रहेगी। आज शाम 4 बजकर 12 मिनट तक वैधृति योग रहेगा।  साथ ही आज का पूरा दिन पूरी रात रोहिणी नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज दुर्गाष्टमी व्रत , होलाष्टक आरंभ और स्वर्ग लोक की भद्रा है।

मेष राशि (Aries Horoscope Today) 

आज ऑफिस में आपके कार्यों की प्रशंसा होगी। धन लाभ के योग बन रहे हैं। आपकी कार्य क्षमता भविष्य में फायदा दिलायेगा। सामाजिक स्तर पर आपका रुतबा बढ़ेगा। कार्यक्षेत्र को बढ़ाने के लिए किसी मित्र से आर्थिक मदद मिलेगी। आस-पास के माहौल का लुफ्त उठायेंगे। आपकी किसी पुराने दोस्त से मुलाकात होने की संभावना बन रही है।  दोस्त बिजनेस के लिए आपको कुछ नये आइडिया दे सकता है।  समाज में आपकी प्रतिष्ठा बनी रहेगी। कुछ बड़े लोग आपके व्यवहार से प्रसन्न रहेंगे।  दाम्पत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी। रिश्ते बेहतर होंगे।

  • लकी रंग – पर्पल
  • लकी नंबर- 3

वृष राशि (Taurus Horoscope Today) 

आप किसी बड़े बिजनेस ग्रुप से पार्टनरशीप करने का विचार बनायेंगे। आपको उम्मीद से ज्यादा धन लाभ हो सकता है। कला के क्षेत्र से जुड़े लोगों को किसी समारोह में जाने का मौका मिलेगा। आपकी क्रिएटिविटी की लोग सराहना करेंगे। आज आप परिवार के साथ देवी मां के मंदिर जायेंगे। माता-पिता का आशीर्वाद लें, धन में वृद्धि होगी।

  • लकी रंग – पीला
  • लकी नंबर- 6

मिथुन राशि (Gemini Horoscope Today)

किसी विषय में आ रही समस्याएं आज दूर हो जायेगी। घरवालों के साथ अच्छा टाईम स्पेंड करेंगे। घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा। ऑफिस में जूनियर आपकी मदद के लिए तैयार रहेंगे। लवमेट के साथ रिश्तों में सुधार आयेगा। आप उनके साथ डीनर करने का प्लान बनायेंगे। आपका कोई काम बड़ी ही आसानी से पूरा हो जायेगा।

  • लकी रंग – गोल्डन
  • लकी नंबर- 2

कर्क राशि (Cancer Horoscope Today)

कार्यक्षेत्र में थोड़ी मेहनत की जरूरत है। इस राशि के छात्रों को भी अच्छे रिजल्ट्स पाने के लिये मेहनत करनी होगी। माता-पिता का आपको पूरा साथ मिलेगा। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव जैसी स्थिति हो सकती है। आपको अपने साथ ही अपने बच्चों की सेहत का भी ख्याल रखना चाहिए। साथ ही अपने मन को शांत रखने की कोशिश करनी चाहिए।

  • लकी रंग – हरा
  • लकी नंबर- 8

सिंह राशि  (Leo Horoscope Today)

रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं को जॉब का कोई अच्छा अवसर मिलेगा। आपको कोई भी अवसर हाथ से नहीं जाने देना चाहिए। वाहन आदि के संदर्भ में आपको थोड़ी सावधानी बरतनी चाहिए। इस राशि के बुक सेलर्स के लिए आज का दिन मुनाफा लेकर आया है।

  • लकी रंग – ब्राउन
  • लकी नंबर- 1

कन्या राशि (Virgo Horoscope Today)

आपको अपने कार्य में सफलता मिलेगी। साथ ही परिवार वालों का भी पूरा सहयोग प्राप्त होगा। आपको तरक्की के नए रास्ते खुले नज़र आयेंगे। आप दोस्तों के साथ मूवी देखने का प्लान करेंगे। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को कोई गुड न्यूज मिल सकती है। शादी-शुदा लोग आज के दिन कहीं घूमने जा सकते हैं।

  • लकी रंग – ग्रे
  • लकी नंबर- 5

तुला राशि (Libra Horoscope Today) 

आप किसी सामाजिक कार्य में रुचि ले सकते हैं। आपको किसी धार्मिक आयोजन से जुड़ने का मौका मिलेगा। कार्यस्थल पर आपको थोड़ा संभलकर चलने की जरूरत है।सहकर्मियों से सहयोग पाने के लिये आपको कोशिश करनी पड़ेगी। अपने काम को परफेक्ट करने के लिए आपको थोड़ा समय लग सकता है। परिवार में रिश्तों के बीच सामंजस्य बना रहेगा।

  • लकी रंग – हरा
  • लकी नंबर- 2

वृश्चिक राशि (Scorpio Horoscope Today) 

बिजनेस के क्षेत्र में भी बड़े-बड़े लोगों से मिलने में आपको किसी की मदद मिल सकती है। आपकी तरक्की सुनिश्चित है। जीवन में प्यार बना रहेगा। आस-पास की चीज़ों में आप आसानी से खुशी तलाश लेंगे। बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद बना रहेगा। सेहत के मामले में भी सब बेहतर रहेगा।

  • लकी रंग – ऑरेंज
  • लकी नंबर- 7

धनु राशि (Sagittarius Horoscope Today)

आपका कोई जरूरी काम आज समय पर पूरा हो जायेगा। दाम्पत्य जीवन में खुशहाली आयेगी। पार्टनर के साथ किसी अच्छी ट्रिप पर जाने की योजना बनायेंगे। आप अपने दोस्त को घर में किसी धार्मिक आयोजन के लिए बुला सकते हैं। अगर आप कमर दर्द की समस्या से परेशान चल रहे थे, तो आज आपको उससे छुटकारा मिलेगा ,आप बेहतर महसूस करेंगे।

  • लकी रंग – लाल
  • लकी नंबर- 4

मकर राशि (Capricorn Horoscope Today)

आप हर तरह के वाद-विवाद से दूर रहेंगे, तो आपके लिए बेहतर होगा। परिवारवालों के साथ प्रेम भाव बनाए रखने की कोशिश करेंगे, संबंधों में मजबूती आयेगी। खेल में प्रर्दशन आज बेहतर रहेगा। महिलाएं आज किसी समारोह में जाएंगी साथ ही मीडिया से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन बेहतर है।

लकी रंग – ब्लू

लकी नंबर- 1

कुंभ राशि (Aquarius Horoscope Today)

आपके सुख-सौभाग्य में बढ़ोतरी करेगी। पारिवारिक सुख-शांति बनी रहेगी। जीवनसाथी के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा पर जा सकते हैं, इससे आपके संबंधों की मजबूती बरकरार रहेगी। माता-पिता आपकी मेहनत से खुश रहेंगे। आपको सभी काम में उनका सपोर्ट मिलेगा।

  • लकी रंग – हरा
  • लकी नंबर- 5

मीन राशि  (Pisces Horoscope Today) 

आपको किसी नयी बिजनेस डील के लिए विदेश जाने का ऑफर मिल सकता है। आप पार्टनर के साथ शॉपिंग करने की प्लानिंग करेंगे। इस राशि के बच्चों की पढ़ाई बेहतर तरीके से चलेगी। परिवार में सबकी सेहत अच्छी बनी रहेगी। आपकी आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। जीवन में पॉजिटिविटी बरकरार रहेगी।

  • लकी रंग – गुलाबी
  • लकी नंबर- 4

(News source- india tv)

शराब घोटाले में दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया गिरफ्तार: CM केजरीवाल बोले मनीष बेकसूर है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button