Gold Price Today: सप्ताह के पहले दिन सोने -चांदी के दामों में फिर बढ़ोतरी

गूगल फ़ाइल फ़ोटो

Gold Price Today, 20 February, 2023

विवाह के सीजन में सोने-चांदी के दामों में उतार-चढ़ाव जारी है। भारतीय सर्राफा बाजार में आज, 20 फरवरी, 2023 को सोने और चांदी के दाम में तेजी देखने को मिली है. सोने की कीमत 56 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम के पार है. वहीं, चांदी का भाव 65 हजार रुपये प्रति किलो से अधिक है. राष्ट्रीय स्तर पर 999 शुद्धता वाले 24 कैरेट के 10 ग्राम सोने की कीमत 56587 रुपये है. जबकि 999 शुद्धता वाली चांदी (Silver) 65712 रुपये है.

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (India Bullion And Jewellers Association) के मुताबिक, शुक्रवार की शाम को 24 कैरेट का शुद्ध सोना 56175 रुपये प्रति 10 ग्राम था जो आज सुबह  56587 रुपये पर आ गया है. इसी तरह शुद्धता के आधार पर सोना और चांदी महंगे हुए हैं.

आज क्या है सोने-चांदी की कीमत?
आधिकारिक वेबसाइट ibjarates.com के मुताबिक, आज सुबह 995 प्योरिटी वाले दस ग्राम सोने के दाम बढ़कर 56360 रुपये पहुंच गए हैं. वहीं, 916 शुद्धता वाला सोना आज 51834 रुपये का हो गया है. इसके अलावा, 750 प्योरिटी वाले सोने के दाम 42440 पर आ गए हैं. वहीं, 585 प्योरिटी वाला गोल्ड आज महंगा होकर 33103 रुपये में आ गया है. इसके अलावा, 999 प्योरिटी वाली एक किलो चांदी आज 65712 रुपये की हो गई है.

(News source- aaj tak)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button