महाशिवरात्रि पर उज्जैन महाकाल जा रहे हैं तो जरूर पढ़े यह खबर: जाने कैसी रहेगी पूरी व्यवस्था

गूगल फ़ाइल फ़ोटो

18 फरवरी यानी शनिवार को देशभर में महाशिवरात्रि धूमधाम से मनाई जाएगी। इस पर्व पर उज्जैन के महाकाल मंदिर में 10 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद है। महाकाल मंदिर समिति का दावा है कि करीब एक घंटे में भक्तों को दर्शन करा दिए जाएंगे। अगर आप भी महाशिवरात्रि पर महाकाल के दर्शनों के लिए आने वाले हैं, तो तैयारियों को जान लीजिए, जिससे आपको परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। जैसे- कहां पर आप वाहन पार्क कर सकेंगे। मंदिर तक पहुंचने में कितना समय लग सकता है।

महाकाल लोक के लोकार्पण के बाद महाकाल मंदिर पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि इस बार महाशिवरात्रि पर यहां आने वाले भक्तों की संख्या का रिकॉर्ड टूटेगा। खास है कि इस बार महाकाल मंदिर के पट सुबह खुलने के बाद से ही आम श्रद्धालुओं के दर्शन शुरू हो जाएंगे।

इस दौरान भक्त चलित भस्म आरती के दर्शन करते हुए तीन अलग-अलग द्वार से बाहर होंगे। रात 10 बजे गर्भगृह में विशेष पूजन अर्चन शुरू होगा, जिसमें महाकाल को दूल्हा बनाया जाएगा। इससे पहले पंडे-पुजारी दूध, दही, घी, शहद सहित विभिन्न फलों के रस से महाकाल का अभिषेक करेंगे।

वीआईपी दर्शन रहेंगे बंद

• 4-5 और 13 नंबर गेट पर 250 रुपए में शीघ्र दर्शन की सुविधा बंद रहेगी।

•1500 रूपए में दो लोगों के लिए गर्भगृह से दर्शन व्यवस्था भी बंद रहेगी।

• वीआईपी दर्शन भी बंद रहेगा।

250 से ज्यादा होटल लॉज बुक

• मंदिर के सामने 300 से अधिक होटलों का किराया डेढ़

• बड़ी होटलों में 90 % कमरे 18 फरवरी के लिए बुक हैं।

• मंदिर के आसपास की धर्मशालाओं में भी जगह नहीं है।

• दूसरे राज्यों से आने वाले श्रद्धालु ऑनलाइन बुकिंग कर चुके हैं।

भक्तों का मंदिर में ऐसे होगा प्रवेश

• महाकाल लोक के नंदी द्वार के पास लगी बेरिकेडिंग से तीन लेयर में श्रद्धालु प्रवेश करेंगे।

• महाकाल लोक से मानसरोवर द्वार होते हुए फेसिलिटी सेंटर, फिर कार्तिकेय मंडपम जाएंगे।

• यहां से गणेश मंडपम से दर्शन करते हुए गेट नंबर 4 व 7 होते हुए निर्गम द्वार से श्रद्धालु बाहर आ जाएंगे।

• इसके बाद बड़ा गणेश मंदिर के सामने से होते हुए हरिसिद्धि मंदिर चौराहा और झालरिया मठ होते हुए बनी पार्किंग व जूता स्टैंड से होते हुए बाहर निकल जाएंगे।

(News source- dainik bhaskar)

17 February 2023 Ka Rashifal: कर्क राशि आज का दिन ऊर्जा से भरा रहेगा

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button