17 February 2023 Ka Rashifal: कर्क राशि आज का दिन ऊर्जा से भरा रहेगा
Aaj Ka Rashifal 17 February 2023: आज फाल्गुन कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि और शुक्रवार का दिन है। द्वादशी तिथि आज रात 11 बजकर 36 मिनट तक रहेगी। आज रात 11 बजकर 45 मिनट तक सिद्धि योग रहेगा। साथ ही सूर्योदय से लेकर रात 8 बजकर 28 मिनट तक यायीजय योग रहेगा। आज रात 8 बजकर 28 मिनट तक पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र रहेगा।
मेष राशि
अपने बड़ों की बात आज ध्यानपूर्वक सुनें, जो आगे चलकर आपके लिए कारगर साबित होगी। व्यापारियों के लिए दिन अच्छा रहने वाला है , आज मन मुताबिक, लाभ होगा। छात्र आज किसी प्रोजेक्ट को पूरी रूचि से पूरा करेंगे। आज आपका कोई रुका हुआ काम पूरा हो जाने से मन में शांति बनी रहेगी, आप काम में परफेक्शन लाने के लिए नए तरीकों पर विचार करेंगे।
- शुभ रंग- नारंगी
- शुभ अंक- 3
वृष राशि
पारिवारिक जीवन में खुशियां बरकरार रहेगी। माता-पिता को बच्चों से किसी काम में सहयोग मिलेगा। आज आपके घर पर कोई रिलेटिव आ सकता है। सेहत के मामले में आपका दिन बेहतर बना रहेगा। धार्मिक कार्यों में अपना सहयोग दें, जीवन में सुख की अनुभूति होगी।
- शुभ रंग- लाल
- शुभ अंक- 1
मिथुन राशि
आपको किसी समस्या को सुलझाने का तुरंत रास्ता मिल जाएगा। आज सीनियर्स का सपोर्ट मिलने से अपने काम में बहुत हद तक सफल रहेंगे। आज बिजनेसमैन को अच्छा-खासा फायदा होगा। इस राशि के बच्चों की पढ़ाई में रूचि बनी रहेगी। आपका पारिवारिक जीवन सुखद बना रहेगा।
- शुभ रंग- नीला
- शुभ अंक- 7
कर्क राशि
आपको अपनी किसी बड़ी परेशानी जिसकी वजह से आप काफी दिनों से परेशान थे इसका आज सलूशन मिल जाएगा। आज जीवनसाथी आपके लिए कुछ ख़ास करने का प्लान बना सकते हैं। बेरोजगारों को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे, जॉब का ऑफर आएगा। इस राशि के जो लोग कृषि वर्ग से जुड़े हैं उनके लिए आज का दिन ऊर्जा से भरा रहने वाला है। राजनीति से जुड़े लोगों का समाज में बोलबाला होगा।
- शुभ रंग- हरा
- शुभ अंक- 9
सिंह राशि
आपके किसी खास काम में आज रूकावट आ सकती है, लेकिन शाम तक काम पूरा हो जाएगा। आज दोस्तों के साथ कहीं घूमने की प्लानिंग करेंगे। आज आपको फिजूल की बातों में पड़ने से बचना चाहिए। आपकी सेहत में कुछ उतार-चढ़ाव बना रहेगा। तली-भुनी चीजें खाने से आपको बचना चाहिए। इस राशि की महिलाएं ऑनलाइन बिजनेस की शुरुआत करने का प्लान बनाएगी।
- शुभ रंग- ग्रे
- शुभ अंक- 6
कन्या राशि
आज आप किसी जरूरतमंद की मदद करेंगे। आपके आसपास का पॉजिटिव बदलाव आपकी जिंदगी को बेहतर बनाएगा। सामाजिक क्षेत्र में आपका दायरा बढ़ेगा। फैशन डिज़ाइनिंग के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है। मंदिर की साफ-सफाई में अपना सहयोग कर सकते हैं।
- शुभ रंग- पीला
- शुभ अंक- 3
तुला राशि
आज आपका कोई काम जिसे पूरा करने में कठिनाई आ रही थी वो काम आसानी से पूरा हो जायेगा। कॉमर्स फील्ड के छात्रों को आज कुछ नया सीखने को मिलेगा। नॉलेज में बढ़ोतरी होगी। आप अपने परिवार वालों को नई डिश बनाकर खिला सकते हैं, जिससे आपके परिवार में ख़ुशी का माहौल बना रहेगा।
- शुभ रंग- नारंगी
- शुभ अंक- 6
वृश्चिक राशि
इस राशि के राजनीति से जुड़े लोगों का आज कोई विरोध कर सकता है। जमीन जायदाद लेने के सिलसिले में आपको भागदौड़ करनी पड़ सकती है। आज लक्ष्य को पाने के लिए आप कड़ी से कड़ी मेहनत करने का संकल्प कर सकते हैं। कई दिनों से स्वास्थय से परेशान लोगों को आज काफी राहत मिलेगी।
- शुभ रंग- काला
- शुभ अंक- 5
धनु राशि
आपकी भौतिक सुख सुविधाएं बनी रहेंगी। नए कामों को करने के लिए आपका परिवार पूरा साथ देगा। प्रॉपर्टी लेने से पहले जांच पड़ताल जरुर कर लें। इस राशि के किसानों के लिए ये समय फसल के नजरिये से अनुकूल रहेगा।
- शुभ रंग- भूरा
- शुभ अंक- 3
मकर राशि
छात्रों को आज किसी प्रतियोगी परीक्षा का बेहतर परिणाम हासिल होगा। ज्वेलरी का कारोबार कर रहे लोगों का कारोबार आगे बढ़ेगा। आपका परिवारजनों के साथ यादगार समय व्यतीत होगा। आज आपके सराहनीय कामों को देखकर लोग आपसे बहुत कुछ सीख सकते हैं। होलसेल का व्यापार कर रहे लोगों को अनुकूल लाभ होगा।
- शुभ रंग- गुलाबी
- शुभ अंक- 7
कुंभ राशि
आर्थिक रूप से आ रही कठिनाइयों से आपको निजात मिलेगी। स्वास्थ संबंधी समस्या से आज आपको आराम मिलेगा। किसी करीबी से शुभ समाचार मिलेगा। विद्यार्थियों को स्वयं की मेहनत पर भरोसा रखना चाहिए, सफलता के अच्छे योग बन रहे हैं। दांपत्य जीवन में हो रही छोटी-मोटी नोक झोंक आज खत्म होगी, रिश्ते में मिठास बनी रहेगी।
- शुभ रंग- लाल
- शुभ अंक- 2
मीन राशि
मानसिक रूप से शांति महसूस करेंगे। आज सगे सम्बन्धियों से आपको आर्थिक मदद मिलती रहेगी। पारिवारिक जिम्मेदारियों को निभाने में सफलता मिलेगी। इस राशि के लोग जो लोग होम डेकोरेशन का काम कर रहे हैं, उनको मेहनत के उपरांत ही सफलता के योग हैं। टेंशन फ्री रहने के लिए आप किसी अच्छी जगह घूमने जा सकते हैं।
- शुभ रंग- सिल्वर
- शुभ अंक- 6
आठवीं की छात्रा ने ऐसे जड़े छक्के- चौके की सचिन तेंदुलकर भी दीवाने हो गए: देखिये वीडियो
News source-
https://www.indiatv.in/rashifal/aaj-ka-rashifal-17-february-2023-todays-horoscope-daily-horoscope-mesh-to-meen-hindi-acharya-indu-prakash-2023-02-16-932519



