Accident News Betul: अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर युवक की दर्दनाक मौत: दो युवक गंभीर रूप से घायल

गूगल फ़ाइल फ़ोटो

Accident News betul

बैतूल। ग्राम जीन जोड़ के पास अज्ञात वाहन ने बाईक को टक्कर मार दी। हादसे में युवक की दर्दनाक मौत हो गई है। दो युवक गंभीर रूप से घायल है जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल भर्ती किया है।

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक बुधवार की रात को जीन जोड़ हाईवे पर अज्ञात वाहन ने बाईक को टक्कर मार दी। हादसे में निकटीढाना निवासी सतीश पिता नंदरू उईके की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं केशोराव और अंकित नाम के दो युवक घायल हो गए है। घायलों को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय भर्ती किया है। मृतक का गुरूवार सुबह जिला चिकित्सालय में पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस हादसे की जांच में जुट गई है।

Gold-Silver Price Today: सोने के दाम गिरे, चांदी आज फिर चमकी

Betul: अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने युवक को मारी गोली: हालत गंभीर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button