Gold-Silver Price Today: सोने के दाम गिरे, चांदी आज फिर चमकी

गूगल फ़ाइल फ़ोटो

विवाह के इस सीजन में सोने चांदी के दामों मे लगातार उतार-चढ़ाव जारी है। विवाह समारोह के लिए आभूषण खरीदने वालों के लिए थोड़ी राहत भरी खबर है। भारतीय सर्राफा बाजार में आज, 16 फरवरी, 2023 को सोने के दाम में कमी देखने को मिली है और चांदी के दाम में तेजी. सोने की कीमत 56 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम के पार है. वहीं, चांदी का भाव 65 हजार रुपये प्रति किलो से अधिक है. राष्ट्रीय स्तर पर 999 शुद्धता वाले 24 कैरेट के 10 ग्राम सोने की कीमत 56343 रुपये है. जबकि 999 शुद्धता वाली चांदी (Silver) 65474 रुपये है.

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (India Bullion And Jewellers Association) के मुताबिक, बुधवार की शाम को 24 कैरेट का शुद्ध सोना 56478 रुपये प्रति 10 ग्राम था जो आज (गुरुवार) सुबह  56343 रुपये पर आ गया है. इसी तरह शुद्धता के आधार पर सोना सस्ता और चांदी महंगी हुई है.

आज क्या है सोने-चांदी की कीमत?
आधिकारिक वेबसाइट ibjarates.com के मुताबिक, आज सुबह 995 प्योरिटी वाले दस ग्राम सोने के दाम घटकर 56117 रुपये पहुंच गए हैं. वहीं, 916 शुद्धता वाला सोना आज 51610 रुपये का हो गया है. इसके अलावा, 750 प्योरिटी वाले सोने के दाम 42257 पर आ गए हैं. वहीं, 585 प्योरिटी वाला गोल्ड आज, 16 फरवरी को सस्ता होकर 32961 रुपये में आ गया है. इसके अलावा, 999 प्योरिटी वाली एक किलो चांदी आज 65474 रुपये की हो गई है.

(News source- aaj tak)

Betul: अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने युवक को मारी गोली: हालत गंभीर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button