Betul: अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने युवक को मारी गोली: हालत गंभीर

गूगल फ़ाइल फ़ोटो

बैतूल। जिले में अपराधिक घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रही है। बदमाश बेखौफ होकर अवैध हथियारों का इस्तेमाल कर रहे है। अपराधियों को पुलिस का जरा भी भय नहीं है। बीती रात जामठी टिगरिया मार्ग पर अज्ञात बाईक सवार बदमाशों ने एक युवक पर गोली चला दी। युवक को उपचार के लिए जिला अस्पताल भर्ती किया। हालत गंभीर होने पर नागपुर रेफर कर दिया है। कोतवाली थाना

प्रभारी अजय सोनी ने बताया कि बुधवार की रात लगभग एक बजे अज्ञात बाईक सवार युवकों ने गंज बैतूल निवासी रोशन प्रधान नाम के एक युवक पर गोली चला दी। गोली युवक के कंधे पर लगी है, जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया, हालत गंभीर होने पर नागपुर रेफर कर दिया है। पुलिस का कहना है कि घटना के संबंध में युवक से युवक की हालत गंभीर होने के कारण उससे घटना के संबंध में विस्तृत रूप से पूछताछ नहीं की है, अभी गोली चलाने युवक अज्ञात है। थाना प्रभारी श्री सोनी ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही रात में ही पुलिस मौके पर पहुंची और निरीक्षण किया। घटना स्थल से पुलिस को गोली चलने के कोई भी सबूत नहीं मिले है। बताया जा रहा है कि युवक वाहन चलाने का काम करता है वह रात में घर जा रहा था तभी अज्ञात तीन बाईक सवार युवक आए और युवक को गोली मार दी। घायल युवक से पूछताछ के बाद ही घटना के संबंध में विस्तार से जानकारी मिल पाएगी। फिलहाल पुलिस ने गोली चालन घटना की जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button