Betul- लल्लू माथनकर की संदिग्ध मौत और बढ़े रेत के दाम को लेकर बैतूल बंद

बैतूल – रेत के बढ़ते दाम और बैतूल निवासी लल्लू माथनकर की संदिग्ध मौत मामले को लेकर कांग्रेस ने आज बैतूल बंद का आह्वान किया है। सुबह से ही कोठीबाजार और गंज क्षेत्र की दुकानें बंद है।
कांग्रेसियों की मांग है कि रेत के दाम कम किए जाए और लल्लू की मौत की न्यायिक जांच हो। कांग्रेस बैतूल बंद को व्यापारियों का भी समर्थन मिल रहा है। 10: 30 बजे तक पूरे शहर की दुकानें बंद थी। कुछ स्थानों पर फलों और चाय की दुकान खुल गई थी और पेट्रोल पम्प खुले है। कांग्रेस ने दोपहर 1 बजे तक बैतूल बंद का आह्वान किया है। बंद कितना सफल होगा ज्ञानवाणी पर अपडेट जानकारी देते रहेंगे। उल्लेखनीय है कि रेत महंगी होने से मकान बनाना मुश्किल हो गया है। यहां तक कि प्रधानमंत्री आवास भी प्रभावित हो गए हैं। कांग्रेस द्वारा रेत के दाम कम करने की मांग लगातार की जा रही है। काग्रेस का कहना है कि लल्लू की मौत की न्यायिक जांच होना चाहिए और दोषियों पर सख्त कार्रवाई करें। लल्लू की मौत पुलिस द्वारा की गई मारपीट के करने होने का आरोप लगा है।



