11 फरवरी को कांग्रेस का बैतूल बंद: मामला आसमान छूते रेत के दाम व लल्लू माथनकर मौत का
बैतूल – जिले में बढ़े रेत के दामों और लल्लू (मासाब) की संदिग्ध मौत की न्यायिक जांच की मांग को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी शहर बैतूल ने 11 फरवरी को बैतूल बंद का आह्वान किया है। कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष सुनील शर्मा ने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा रेत के दाम कम नहीं में किए जा रहे हैं। जिससे आम जनता व रेत उपभोक्ता परेशान हैं। रेत के दाम कम करने के लिए जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा पूर्व में भी जिला प्रशासन को यहां की सच्चाई से अवगत कराया और रेट कम करने की मांग की गई है लेकिन ऐसा प्रतीत होता है कि प्रशासन रेत के दाम कम करने के लिए तैयार नहीं है।इसी तरह पिछले दिनों एक शिक्षक की संदिग्ध मृत्यु के संबंध में भी जिला प्रशासन को न्यायिक जांच की मांग की गई है। पुलिस अभी तक इस मामले में कुछ नही कर रही है। दोनों कारणों को लेकर पूरा बेतूल 11 फरवरी को दोपहर 1:00 बजे तक बंद करने का निर्णय लिया गया है। कांग्रेस ने सभी व्यपारियों और गणमान्य लोगों से बंद को सफल बनाने सहयोग मांगा है।



