Gold Price Today: फरवरी महीने की पहली तारीख को बढ़ गए सोने- चांदी के दाम

गूगल फ़ाइल फ़ोटो

Gold Price Today, 1 February 2023: पिछले कई महीने से रॉकेट की रफ्तार से भाग रहे सोने और चांदी के दाम को Budget 2023 के ऐलान ने और रफ्तार दे दी है। आज बजट पेश होने के साथ सोने और चांदी के दाम में बड़ी तेजी देखी जा रही है। आज सोना 561 रुपये प्रति 10 ग्राम तो चांदी की कीमत में 1123 रुपये प्रति किलो की तेजी दर्ज की गई है।

इसके बाद सोना एकबार फिर अपने रिकॉर्ड ऑलटाइम हाई से पर पहुंच गया है। आज सोना गिरकर 57426 रुपये प्रति 10 ग्राम जबकि चांदी 68794 रुपये प्रति किलो पहुंच गई है। एमसीएक्स और अंतरराष्ट्रीय बाजार के सोना और चांदी के रेट बिना टैक्स के होते हैं, इसलिए देश के बाजारों के रेट से में अंतर दिखेगा।

खुशखबरी: आम बजट में मोबाइल फ़ोन और LED टीवी होंगे सस्ते

IBJA पर सोना और चांदी का हाल

इंडियन बुलियन ज्वैलर्स एसोशिएशन (IBJA) की बेवसाइट के अनुसार आज (1 February 2023) सोना (Gold Price Today) 561 रुपये प्रति दस ग्राम की दर से चढ़कर 57426 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। जबकि पिछले कारोबारी दिन मंगलवार को सोना (Gold Price) 214 रुपये सस्ता होकर 56865 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ था।

वहीं चांदी (Silver Price Update) आज 1123 रुपये की तेजी के साथ 68794 रुपये प्रति किलो के स्तर पर ट्रेड कर रही है। जबकि पिछले कारोबारी दिन मंगलवार को चांदी 478 रुपये सस्ता होकर 68149 रुपये प्रति किलो के स्तर पर बंद हुई थी।

(News source news 24)

Betul: उत्तर भारत से चलने लगी ठंडी हवा, 2 डिग्री लुढ़का तापमान

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button