MP में महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 1000 रुपए, CM शिवराज ने की घोषणा

मध्यप्रदेश में ‘लाडली लक्ष्मी’ योजना की तरह अब ‘लाडली बहना’ योजना आएगी, जिसमें प्रदेश की महिलाओं को हर महीने 1 हजार रुपए दिए जाएंगे। नर्मदा जयंती पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नर्मदापुरम और बुधनी में ये बड़ा ऐलान किया है। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा – नर्मदा जयंती पर नर्मदा तट के पावन स्थल पर बताते हुए प्रसन्नता है कि लाड़ली लक्ष्मी योजना की तरह अब लाड़ली बहना योजना शुरू होगी, जिसमें निम्न, मध्यम आय वर्ग की सभी जाति, पंथ, वर्ग की मेरी बहनों को 1000 रुपए माह यानी हर साल 12,000 दिए जाएंगे।

हालांकि इनकम टैक्स रिटर्न भरने वाली महिलाओं को इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उज्जैन के महाकाल लोक की तरह नर्मदापुरम में नर्मदा कॉरिडोर बनाए जाने की भी घोषणा की है।

शिवराज सिंह चौहान शनिवार को नर्मदापुरम में नर्मदा जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां उन्होंने पत्नी साधना सिंह के साथ मां नर्मदा की पूजा-अर्चना की, साथ ही महाआरती भी की। सीएम शिवराज सिंह ने मंच से सभी लोगों को मुट्ठी बांधकर पांच संकल्प दिलाए। उन्होंने कहा कि नशा मुक्त शहर, स्वच्छता में नंबर शहर बनाएंगे।

बता दें कि शनिवार पर को मध्यप्रदेश में जीवनदायिनी पुण्य सलिला मां नर्मदा का जन्मोत्सव मनाया गया। अमरकंटक से लेकर गुजरात तक मां नर्मदा के घाट पर नर्मदा जयंती के कार्यक्रम आयोजित किए गए। नर्मदापुरम में भी नर्मदा जयंती और शहर का गौरव दिवस दोनों एक साथ मनाया गया। 27 जनवरी से दो दिवसीय महोत्सव शुरू हुआ। शनिवार को मुख्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान नर्मदा के सभी घाटों और शहर को सजाया गया है। सेठानी घाट दुल्हन सा नजर आ रहा है।

(News source dainik bhaskar)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button