17 January 2023 Ka Rashifal: कर्क राशि पर आज से शनि ढैय्या प्रारंभ
17 January 2023 Ka Rashifal
आज 17 जनवरी, 2023 मंगलवार माघ मास के कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि है। आज कर्म देवता शनि देव ढैय्या होने जा रहे हैं, जिसका प्रभाव सभी राशियों के जातकों पर पड़ेगा। पंचांग के अनुसार आज शूल योग सूर्योदय से सुबह 8 बजकर 35 मिनट तक और गण्ड योग सुबह 8 बजकर 35 मिनट से 18 जनवरी को सुबह 5 बजकर 58 मिनट तक रहेगा। आज विक्रम संवत 2079 शके 1944 दक्षिणायन है। आज राहुकाल दोपहर 2 बजकर 56 मिनट से शाम 4 बजकर 15 मिनट तक रहेगा और दिशाशूल उत्तर होगा और यम गण्ड सुबह 9 बजकर 40 मिनट से 10 बजकर 59 मिनट तक रहेगा। आइए के.ए.दुबे पद्मेश जी से जानते हैं कैसा रहेगा सभी जातकों के लिए मंगलवार का दिन।
मेष दैनिक राशिफल (Aries Horoscope )
रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। मांगलिक या सांस्कृतिक कार्य के लिए यात्रा करनी पड़ सकती है। शनि का प्रभाव व्यावसायिक दृष्टि से उत्तम होगा।
वृषभ राशिफल (Taurus Horoscope Today)
आपकी राशि से दसवें शनि होंगे। जिससे भौतिक प्रगति होगी। विरोधी परास्त होगा। रचनात्मक कार्यों में प्रगति होगी। मिथुन राशिफल (Gemini Horoscope )
आपकी राशि से लघुकल्याणकारी ढइया शनि का प्रभाव हीन हो गया है। व्यवसाय में उत्साह, मन में शांति और प्रगति होगी।
कर्क राशिफल (Cancer Horoscope )
आपकी राशि पर शनि का लघुकल्याणकारी ढइया प्रारंभ हो गया है। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। जीवनसाथी से विवाद न करें।
सिंह राशिफल (Leo Horoscope )
आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। मांगलिक या सांस्कृतिक कार्य में हिस्सेदारी रहेगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा।
कन्या राशिफल (Virgo Horoscope )
उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। रचनात्मक कार्यों में प्रगति होगी। विरोधी परास्त होंगें, लेकिन धन व्यय होगा।
तुला राशिफल (Libra Horoscope )
आर्थिक मामलों में सुधार होगा। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
वृश्चिक राशिफल (Scorpio Horoscope )
आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
धनु राशिफल ( Sagittarius Horoscope )
संतान या शिक्षा के कारण चिंतित रहेंगे। प्रियजन भेंट होगी। मांगलिक या सांस्कृतिक उत्सव में हिस्सेदारी रहेगी।मकर राशिफल (Capricorn Horoscope )
बहुप्रतीक्षित कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। शनि की साढ़े-साती का अंतिम ढइया व्यावसायिक दृष्टि से उत्तम होगा।
कुंभ राशिफल (Aquarius Horoscope )
आर्थिक मामलों में सुधार होगा। मांगलिक या सांस्कृतिक उत्सव में हिस्सेदारी रहेगी। पारिवारिक कार्य में व्यस्त रहेंगे।
मीन राशिफल (Pisces Horoscope)
व्यावसायिक मामलों में प्रगति होगी। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें। साथ ही साथ व्यसन से बचें।
(rashifal source dainik jagran)
घर से दूर रहकर वोट देने के सिस्टम का डेमो: कई पार्टीयों ने किया विरोध



