ठंड ने फिर दिखाए तेवर : 2 डिग्री गिरा रात का पारा

बैतूल– उत्तर भारत से आ रही ठंडी हवाओं ने ठंड के तेवर बढ़ा दिए है। शनिवार को दिन के तापमान में कमी आने के बाद रात के तापमान में भी 2 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है।
रविवार को बैतूल का न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री दर्ज किया है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है तापमाम में उतार चढ़ाव जारी रहेगा। हालांकि बहुत अधिक ठंड के आसार नही है। इस सीजन में सबसे कम तापमान 5.2 डिग्री पर आया था। इसके बाद तापमान में बढोतरी हो गई। तापमान में मामूली उतार चढ़ाव जारी रहेगा।



