Betul: बच्चों की सेहत के साथ खिलवाड़ कर जिला प्रशासन, कड़कड़ाती ठंड में स्कूल जा रहे विद्यार्थी

गूगल फ़ाइल फ़ोटो

Betul weather news

बैतूल- उत्तर भारत से आ रही बर्फीली हवाओं के कारण बैतूल जिले में कड़ाके की ठंड का दौर जारी है। इस कड़कड़ाती ठंड में बच्चे सुबह 9:00 बजे स्कूल पहुंच रहे हैं।

 

जिला प्रशासन विद्यार्थियों की सेहत के साथ में खिलवाड़ कर रहा है। ठंड के कारण विद्यार्थियों की सेहत पर विपरीत प्रभाव पड़ सकता है। 9:00 बजे स्कूल संचालित होने के कारण बच्चों को सुबह 7:00 से 8:00 बजे ही तैयार होना पड़ता है। कड़ाके की ठंड में विद्यार्थियों के स्कूल जाने को लेकर पालक भी बहुत चिंतित है। रविवार का न्यूनतम तापमान 5.2 डिग्री था। सोमवार को भी ठंड से राहत नही है। आज का न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री दर्ज किया है। तापमान 5 डिग्री तक पहुंचने के कारण प्रदेश के कई जिलों में प्राथमिक और मिडिल स्कूल के विद्यार्थियों की छुट्टी कर दी है। बेतूल में अभी तक जिला प्रशासन ने छुट्टी को लेकर कोई निर्णय नहीं लिया है। शिक्षा विभाग के अधिकारियों का कहना है कि शासन की नियम है कि 5 डिग्री से कम तापमान होने की स्थिति में छुट्टी की जा सकती है अन्यथा नहीं। तापमान कम होने के कारण सोमवार सुबह फसलों पर ओस की बूंदे जम गई थी। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक 10 जनवरी के बाद ठंड से राहत मिलने की संभावना है।

9 January Ka Rashifal : वृषभ राशि वाले रहे सावधान व्यवसाय में हो सकता घाटा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button